तीन हफ्ते बाद भी ‘न्यूटन’ का जलवा अभी भी कायम

राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘न्यूटन’ को सिनेमाघरों में घुसे चार हफ्ते होने को हैं और अभी भी इसकी पूछ-परख बनी हुई है। बीते वीकेंड पर ही इस फिल्म को करीब 98 लाख रुपए मिले हैं।न्यूटन

इस फिल्म की कुल कमाई 22.18 करोड़ रुपए हो गई है। ऑस्कर में जाने की घोषणा का इसे फायदा मिला है। ‘न्यूटन’ की जीत में एक और खास बात है। इसने ऑस्कर तक पहुंचने के लिए ‘बाहुबली 2’ जैसी भव्य और सफल फिल्म को हराया है।

बता दें कि इस बार के अॉस्कर फिल्म समारोह में विदेशी सिनेमा सेक्शन के लिए भारत की ओर से अॉफिशियल एंट्री होगी। अब इसे फॉरेन लैंग्वेज के पांच टॉप नॉमिनीज से भिड़ना है। एेसा पहले केवल तीन फिल्म ‘मदर इंडिया’, ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘लगान’ ही कर पाई हैं।

इसे भी पढ़े: संजय दत्त की बेटी की हॉट फोटोज इन्टरनेट पर हुई वायरल

यह फिल्म ज्यादा महंगी नहीं है। इसे 9 करोड़ रुपए के बजट में बना कर रिलीज कर लिया गया है। यह लागत से दोगुना कमा चुकी है।

‘न्यूटन’ का निर्देशन अमित मसूरकर ने किया है। इस फिल्म का कहानी एक आदर्शवादी लड़के की है जिसका नाम तो है नूतन लेकिन, उसने अपना नाम न्यूटन रख लिया है। यह आदर्शवादी लड़का (राजकुमार राव) ज़िंदगी के हर पहलू में ईमानदार रहने की कोशिश करता है। ऐसे में चुनाव के दौरान उसकी ड्यूटी लगती है छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके में, जहां सिर्फ गिने-चुने वोटर हैं और यह इलाका नक्सलवाद से बुरी तरह से जूझ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button