मूनक (संगरूर).युवा ट्रांसपोर्टर ने सल्फास निगल कर जान दे दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि चार महिलाओं समेत 9 लोगों का गैंग उसे रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। जिससे वह परेशान था। गुरजीत सिंह निवासी गांव बलरां ने पुलिस को बताया, रविवार को वह खेत में गया तोन मोटर वाले कोठे के पास उसके ताया गमदूर सिंह का बेटा मक्खन सिंह मरा पड़ा था।
परिवार और अन्य लोगों को बुलाकर जब लाश उठाने लगे तो जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें मखन सिंह ने लिखा था कि उसे चरणजीत कौर, रणजीत कौर, जसविंदर कौर, डाॅ. बलजिंदर, गुरजीत कौर और तीन और व्यक्ति रेप के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। पिस्तौल के बल पर उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल किया जा रहा था। जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली है। गुरजीत सिंह के अनुसार मक्खन सिंह की 10 वर्ष पहले शादी हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। मक्खन सिंह अपना ट्राला चलाता था। एसएचओ रमनदीप िसंह ने कहा, चरणजीत कौर, रणजीत कौर, जसविंदर कौर, डाॅ. बलजिंदर, गुरजीत कौर और तीन अंजान पर पर्चा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है।
नोट में चीमा के एक धार्मिक स्थल पर भी सवाल उठाए
पूर्वपंच सोनी ने बताया, सुसाइड नोट में लिखा है कि आरोपी महिलाएं चांदपुरा में गलत काम करती हैं। वह भी इनका शिकार हो गया था। चीमा के एक धार्मिक स्थल पर भी अनैतिक काम हो रहा है। वह भी इसी गैंग का हिस्सा है। नोट में लिखा है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए और उसके पत्र को कृपाल सिंह बडूंगर के पास भी पहुंचाया जाए।