जिनके हाथों में होती हैं विष्णु रेखा, वो एक जरुर पढ़ ले ये खास खबर…

हाथ में तमाम रेखाएं होती हैं जिनके अलग-अलग मायने होते हैं। कोई रेखा स्वास्थ्य के बारे में बताती है तो कोई उम्र के बारे में तो कोई करियर, विवाह और पढ़ाई के बारे में जानकारी देती है। इन्हीं में से कुछ रेखाएं ऐसी भी होती हैं जो कुछ ही लोगों के हाथों में होती हैं। माना जाता है ये रेखाएं जिन लोगों के हाथों में होती हैं वो लोग बहुत ही सौभाग्यशाली माने जाते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं विष्णु रेखा के बारे में जो काफी शुभ मानी जाती है।

विष्णु रेखा बहुत ही भाग्यशाली मानी जाती है और जिन व्यक्तियों के हाथ में ये रेखा मौजूद होती है वे लोग काफी किस्मत वाले माने जाते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हृदय रेखा से एक रेखा गुरु पर्वत की तरफ जाती है जो हृदय रेखा को दो भागों में बांट देती है इसे ही विष्णु रेखा कहते हैं। ये रेखा जितनी गहरी होती है उतनी ही शुभ मानी जाती है। कहते हैं जिनके हाथ में ये रेखा होती है उन लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।

विष्णु रेखा का लाभ:ऐसे लोग जो भी काम करते हैं उसमें इन्हें सफलता हासिल होती है।विष्णु रेखा पुरुषों के दाएं हाथ में तो महिलाओं के बाएं हाथ में होना शुभ होता है।कहते हैं जिन लोगों के हाथ में ये रेखाएं होती हैं उनके जीवन में परेशानियां कम ही देखने को मिलती है और अगर परेशानियां आ भी जाएं तो वो शीघ्र दूर हो जाती हैं।जिनके हाथ में ये रेखा होती हैं वो लोग हमेशा सत्य के मार्ग पर चलते हैं और गलत कार्यों से दूर रहते हैं।

Back to top button