दुनिया के वो “10 बेहद खुबसूरत देश” जिन्हें देखने के बाद आप वापस नहीं आना चाहेंगे

आपको बता दे कि कुछ महीने पहले ही गुड कंट्री इंडेक्स द्वारा विश्व के सबसे अच्छे देशों को चुनने के लिए 196 देशों का सर्वे कर एक लिस्ट तैयार की गई थी। इस लिस्ट को तैयार करने में उन देशों द्वारा विश्व शांति बनाए रखने में योगदान, समानता और समृद्धि और साइंस एंड टेक्नोलॉजी आदि के पैमाने पर लिस्ट तैयार की गयी थी| इन सभी के आधार पर इन्हें ‍दुनिया से बसे बेहतरीन देशों की सूचि तैयार की गयी थी कि कौन सा देश सबसे खुसुरत हैं|आपको बता दे कि इस सूचि में शामिल देशों में  सचमुच रहने और घूमने के लिहाज से ये देश-दुनिया के सामने सबसे बड़ा उदाहरण है।

आपको बता दे कि दुनिया में तक़रीबन दो सौ से ज्यादा देश हैं, जिनमें 7 अरब से ज्यादा की आबादी निवास करती है। कोर्इ देश आर्थिक, प्राकृतिक रूप से धनी है|जहां लोगों की लाइफ आसान और खूबसूरत है तथा जहां का वातावरण और सभ्यता लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती हैं|

आज आप जानेंगे की 196 देशों में से वे कौन से 10 बेहद खुबसूरत देश हैं|

 बेल्जियम

बेल्जियम को गुड कंट्री इंडेक्स की सूचि में दसवां स्थान मिला हैं| आपको बता दे कि  एनी बड़े देशों की त्यारह बेल्जियम में भी स्वास्थ्य सुरक्षा और सुविधा का स्तर बेहतर है| समानता और समृद्धि के चलते यहां के लोगों का जीवन-स्तर भी बेहतर है।

आपको बता दे कि बेल्जियम को बेहतरीन क्रिएटिव गुड्स एक्सपोर्ट, क्रिएटिव सर्विस एक्सपोर्ट, फ्रीडम ऑफ मूवमेंट और प्रेस फ्रीडम के लिए जाना जाता हैं|

डेनमार्क

डेनमार्क भी दुनिया के खुबसूरत देशों की फेहरिश्त में आता हैं|डेनमार्क के लोगों का जीवन-स्तर काफी उच्च और अच्छा है।

इस देश को भी अपनी संस्कृति और बेहतर हेल्थ सुविधा के साथ ही फार्मास्युटिकल एक्सपोर्ट, दूसरे देशों को खाद्यान्न में मदद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए स्वेच्छा से सहयोग और गरीब देशों को डोनेशन देने में आगे रहने के लिए जाना जाता है। यह देश लिस्ट में नौवें पायदान पर है।

नॉर्वे

वैसे तो नॉर्वे के लोगों को हाई स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग के लिए जाना जाता है। नॉर्वे पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति के लिए प्रयास और इसी के साथ नॉर्वे को चैरिटी, शरणार्थियों को आश्रय देने और यूएन संधि के लिए भी  सकारात्मक रेटिंग दी गई है।

आपको बता दे कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शहरों के विकास और स्वच्छता के लिए नॉर्वे को आठवें स्थान पर शामिल किया गया हैं|

यूनाइटेड किंगडम

इस देश के बारे में तो सभी जानते हैं। आमतौर पर यूनाइटेड किंगडम को क्वीन एलिजाबेथ का देश के नाम से जाना जाता हैं| यहां समानता, समृद्धि, हेल्थ और लोगों का उच्च जीवन-स्तर उत्तम दर्जे का है।

यूनाइटेड किंगडम जिसकी राजधानी लंदन है।यह देश साइंस और टेक्नोलॉजी में भी काफी आगे हैं, इसके अलावा जनरल एक्सपोर्ट, इंटरनेशनल पब्लिकेशन और इंटरनेशनल स्टडीज के क्षेत्र में भी यह देश अच्छा काम कर रहा है, अपनी सुन्दरता और भव्यता के कारण इस शहर को पूरी दुनिया में अलग ही पहचान मिली हुई हैं| जिसके चलते यूनाइटेड किंगडम को सातवें पायदान पर रखा गया हैं|

स्वीडन

वैसे तो स्वीडन, पर्यावरण संरक्षण में यह देश आइसलैंड और कनाडा के बाद तीसरे नंबर पर है। आपको बता दे कि स्वीडन अपने हाउसिंग स्टोर आइकिया, स्विस चॉकलेट और वोडका के लिए प्रसिद्ध है।

यह देश कार्बन डाई ऑक्साइड और ग्रीन हाउस गैसों के कम से कम उत्सर्जन के लिए भी जाना जाता है। इस देश के विश्व-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान, पर्यावरण संरक्षण, समानता , समृद्धि और खूबसूरती के चलते स्वीडन को छठे क्रामंक में शामिल किया गया हैं|

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के लोग पर्यावरण हितैषी घरों को काफी महत्व देते हैं। यहां के लोग प्रकृति के प्रति बहुत सतर्क हैं। यहाँ स्वच्छता के नाम पर लोगो सतर्कता काफी अधिक हैं|

यहां के लोग वही सामान खरीदते हैं जिससे वातावरण कम से कम प्रदूषित हो सके। यही कारण है कि इस देश को क्लाइमेट और साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए इस लिस्ट में पाचवें नंबर दिया गया हैं|

नीदरलैंड्स

महाराष्ट्र की “वो 11 जगहें” जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे

नीदरलैंड अपने सकारात्मक वैश्विक प्रभाव के लिए प्रसिद्ध है। इसे हॉलैंड भी कहा जाता है।  नीदरलैंड्स को फ्रीडम ऑफ मूवमेंट और प्रेस फ्रीडम के लिए भी अच्छा देश जाना जाता हैं|

नीदरलैंड्स अपनी संस्कृति, वर्ल्ड ऑर्डर, समानता, सेहत और लोगों के उच्च जीवन-स्तर की वजह से लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं|

स्विट्जरलैंड

स्विट्ज़रलैंड अपने प्राकृतिक सुंदरता और शुद्ध वातावरण के लिए दुनियाभर में इसकी प्रसिद्धि है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर काफी ऊंचा और अच्छा है।

यह देश अपने खूबसूरत पहाड़ों, विंटर स्पोर्ट्स और मनोहारी प्राकृतिक नजारों के लिए विश्वप्रसिद्ध है। इस देश को सूची में तीसरे स्थान पर रखा गया है।

 फिनलैंड

फिनलैंड विश्वं में उत्तम शिक्षा पद्धिति को लेकर भी प्रसिद्द है। यहां के लोगों का जीवन-स्तर काफी ऊंचा और शांतिमय है। यहां के लोगों की आपसी समझदारी देखते ही बनती है।आपको बता दे कि फ़िनलैंड के नाम सबसे ज्यादा नोबेल प्राइज हैं।

उत्तरी यूरोप में स्थित इस देश को साइंस एंड टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए भी सबसे अच्छा माना जाता है।  यह क्वालिटी इंटरनेशनल पब्लिकेशन और एक्सपोर्ट के लिए भी जाना जाता है। इन सभी खूबियों की वजह से फ़िनलैंड दुनिया के सबसे खुबसूरत देशों की फेहरिश्त में दुसरे पायदान पर हैं|

Back to top button