इस महिला को टिप में मिले इतने सारे रुपये, जानकर सभी हो गए हैरान…

होटल्स या रेस्त्रा में खाना खाने के बाद अक्सर हम वेटर की अच्छी सर्विस पर उन्हें टिप दिया करते है। ऐसे में टिप की रकम मिली सर्विस के अनुसार बढ़ भी जाती है। कुछ ऐसा ही वायरल होने वाले इस वीडियो में देखने को मिला, जिसमें एक शख्स वेटर की सर्विस से इतना खुश हो गया कि एक बड़े अमाउंट में टिप दे दी। टिप पाने के बाद वेटर के आंसू झलक पड़ते है।

वायरल वीडियो में एक शख्स रेस्टोरेंट में खड़ा होता है और उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘हम सभी की ओर से वेट्रेस को करीब एक हज़ार बग्स (77,500 रुपए से ज्यादा) की टिप।’ वेट्रेस अपने चेहरे पर हाथ रखकर प्रतिक्रिया देती है क्योंकि वह अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश करती है। वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप लोगों को पता नहीं है कि यह मेरे लिए कितना मायने रखती है। मैं एक सिंगल मॉम हूं। इसके बाद महिला ने शख्स से हाथ मिलाया और उसे गले लगा लिया।

https://www.instagram.com/reel/Cdja7mzFJ9q/?

goodnews_movement नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘यह वेट्रेस एक एक्स्ट्रा टिप से हैरान है। कभी-कभी कुछ लोग अमेजिंग होते हैं।’ पोस्ट किए जाने के बाद से, वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे एक लाख से ज्यादा लाइक्स भी आ चुके हैं।

Back to top button