गले की खराश को मिनटों में दूर करेगी ये… एक चीज

कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षणों में गले में खराश की समस्या भी शामिल है. इसलिए अगर आपको गले में खराश की समस्या के अलावा अन्य कोई भी लक्षण महसूस हों तो बिना देर किए आपको कोरोना वायरस की जांच करवानी चाहिए और सही ट्रीटमेंट जरूर लेना चाहिए. वहीं सामान्य तौर पर होने वाली गले में खराश की समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपचार की मदद ले सकते हैं. इससे आपको काफी हद तक फायदा मिलेगा. इस घरेलू उपचार में अदरक , शहद और पानी शामिल है. दरअसल अदरक और शहद का आयुर्वेद में औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है.

गले में खराश की समस्या को ठीक करने में भी अदरक और शहद काफी हद तक फायदेमंद होते हैं. अदरक और शहद दोनों एंटीवायरल, कॉमन कोल्ड और कफ की समस्या को दूर करने के लिए प्रभावी रूप से कारगर माने जाते हैं. इसलिए यदि आप इनका सेवन करते हैं तो इससे गले में खराश की समस्या को ठीक करने में मदद मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कैसे करें इस घरेलू नुस्खे का सेवन.

अदरक, शहद और पानी
इस घरेलू उपचार को तैयार करने के लिए मुख्य रूप से अदरक और शहद की जरूरत पड़ती है. इन दिनों लगभग सभी घरों में शहद मौजूद है क्योंकि इम्यूनिटी को बढ़ाने की विशेषता रखने के कारण इसका सेवन लगभग सभी लोग करते हैं. इस घरेलू उपचार को तैयार करने की विधि बेहद आसान है. इसे आप केवल 5 मिनट में ही तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में.

एक अदरक का टुकड़ा लें और उसे पानी में अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब अदरक के इन टुकड़ों को दो गिलास पानी में मिलाकर किसी बर्तन में उबलने के लिए रख दें..इसे तब तक उबालें जब तक यह पानी एक गिलास न हो जाए. अब पानी को छानकर एक गिलास में रखें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं. अब आप इस पानी का घूंट-घूंट करके सेवन करें. इसका सेवन करने के साथ-साथ इससे गरारे भी कर सकते हैं. इससे गले को राहत मिलेगी और गले में खराश की समस्या जल्द से जल्द ठीक हो जाएगी. आप इस प्रक्रिया को दिन में दो बार अपना सकते हैं

Back to top button