ऐसे बनाए टेस्टी और हेल्थी बेल का जूस पीते ही रह जाएगे लोग

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही बेल भी बाजार में दिखने लगते हैं। इसके पेड़ के लगभग हर हिस्से का अपना एक अलग महत्व है। इस मौसम में इसका शरबत सेहत के लिए बहुत गुणकारी माना जाता है। आयुर्वेद में तो इसे बहुत फायदेमंद माना गया है। आइए जानते हैं क्या हैं सेहत के लिए इसके गजब के फायदे। 

1-बेल में कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, साथ ही इसमें विटामिन सी की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसका शरबत पीने से पेट को राहत और मन को ताजगी मिलती है। इससे कब्ज, अपच और गैस की समस्या से भी निजात मिलती है। आयुर्वेद में इसे डायरिया या अतिसार की स्थिति में भी बहुत फायदेमंद बताया गया है।

2-इसका एक गुण यह भी है कि यह जल्दी खराब नहीं होता और इसे कई दिन तक रखा जा सकता है। शरबत बनाने के लिए इसे तोड़कर गूदा निकाल लें और कुछ देर पानी में भिगो दें। इसके बाद रेशे और गूदे को अच्छी तरह छानकर अलग कर लें। इसमें जरूरत के हिसाब से पानी मिलाएं और फ्रिज में स्टोर कर लें। इसमें चीनी या शहद मिला सकती हैं।

3-बेल को हृदय रोगों में भी अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इससे शुगर स्तर भी संतुलित रहता है और यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित रखता है। हालांकि हार्ट और डायबिटीज के रोगी इसका सेवन किस रूप में और कितनी मात्रा में करें, इसके बारे में अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। बाजार में मिलने वाले बेल के शरबत के बजाय घर में ही इसे तैयार करें। इससे एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है, साथ ही गर्मी से होने वाले मुंह के छालों में भी आराम मिलता है। कुछ शोधों में यह कैंसररोगियों के लिए भी फायदेमंद साबित हुआ है। इसे रक्त शोधक भी कहा जाता है। इसके नियमित सेवन से रक्त संबंधी दोष दूर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button