इस बार सबूत के साथ सन् 5000 से आया ‘टाइम ट्रैवलर’, किया ये चौंकाने वाला खुलासा

एक और शख्स सामने आया है जो दावा कर रहा है कि वह सन् 5000 से लौटा है। इस टाइम ट्रैवलर का नाम एडवर्ड बताया जा रहा है। हालांकि, यह उसका असल नाम नहीं है। सुरक्षा कारणों से इसकी पहचान छुपाई गई है। इस शख्स ने भविष्य के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अपने दावों को सच साबित करने के लिए यह एक तस्वीर भी दिखा रहा है जो इसने भविष्य में जाकर ली है।
एडवर्ड ने बताया कि जब उसे टाइम मशीन से भविष्य में भेजा गया तब वह अमेरिकी शहर लॉस एंजेलिस में था। उसने बताया कि भविष्य में भी वह इसी शहर में पहुंचा। इस टाइम ट्रैवलर का दावा है कि सन् 5000 आते-आते पूरा लॉस एंजेलिस डूब जाएगा और लोग लकड़ी के तख्तों पर रहने को मजबूर हो जाएंगे। एडवर्ड ने सबूत के तौर पर एक तस्वीर भी पेश की है जिसमें एक शहर डूबा हुआ नजर आ रहा है।गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले एक और शख्स ने दावा किया था कि वह भी एक टाइम ट्रैवलर है। इस शख्स का कहना था कि वह साल 2030 की यात्रा करके लौटा है। इस शख्स ने भी भविष्य को लेकर कई दावे किए थे। गौरतलब है कि इस टाइम ट्रैवलर ने लाई डिटेक्टर टेस्ट यानी झूठ पकड़ने वाले एक परीक्षण को भी पास कर लिया था। इसके बाद से माना जा रहा है कि इस टाइम ट्रैवलर की सारी बातें सच हैं।
साल 2030 से लौटे टाइम ट्रैवलर का (बदला हुआ) नाम नोह है। इसने खुलासा किया है कि साल 2028 तक इंसानों के लिए मंगल ग्रह पर रह कर वैज्ञानिक शोध करना मुमकिन हो जाएगा। इसी साल, यानी 2028 में कुछ निजी कंपनियां यह खुलासा कर देंगी कि टाइम ट्रैवल मुमकिन है। हालांकि, टॉप सीक्रेट मिशन के लिए यह काम 2003 से ही जारी है।
नोह ने बताया कि एलियन्स से बातें करना मुमकिन हो जाएगा। हालांकि, सरकार अभी भी यह काम कर रही है लेकिन यह बात लोगों से छुपा कर रखी गई है। खुलासों के मुताबिक साल 2020 में डोनाल्ड ट्रंप लगातार दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने जाएंगे। वहीं, साल 2030 में मार्टिन लूथर किंग जूनियर की पोती योलांडा रेनी अमेरिका की राष्ट्रपति बनेंगी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 21 साल की होगी।





