इस बार महाशिवरात्रि पर करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप, दूर हो जाएगी सारी परेशानी

 महाशिवरात्रि आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के मिलन उत्सव बेहद ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भक्त पूरी विधि-विधान के साथ शिवजी और माता पार्वती की पूजा करते हैं। साथ ही शिवजी का अभिषेक भी करते हैं। वर्ष 2021 की महाशिवरात्रि 11 मार्च 2021 (गुरुवार) को मनाई जाएगी। इस दिन जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ व्रत कता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस दिन शंकर जी को बेल पत्र, धतूरा, बेर अर्पित किए जाते हैं। इस दिन शिवजी का रूद्राभिषेक किया जाता है। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए पढ़ते हैं महामृत्युंजय मंत्र

कैसे करें महामृत्युंजय मंत्र का जाप:

कहा जाता है कि इस मंत्र का उच्चारण करने में किसी भी तरह के दोष को स्वीकर नहीं किया जाता है। इस मंत्र को अतिविनय भाव से और आदर की मुद्रा में पढ़ा जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से मृत्यु संकट तक टल जाता है। कहा तो यह भी जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति पर चल रही शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव भी दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि रोजाना पूजा करते समय इस मंत्र का जाप किया जा सकता है। ऐसा करने से आपदाएं दूर रहती हैं। साथ ही यह स्वास्थ्य लाभ के लिए फायदेमंद रहता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शिवजी की आराधना महामृत्युंजय मंत्र के बिना अधूरी है। ऐसे में शिवजी की पूजा करते समय इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button