घर पर सालों से पड़े इस पत्थर की हकीकत जान खुली की खुली रह जाएँगी आपकी आंखे!

Maneela: फिलीपींस के पलावन आइलैंड का एक मछुआरा जिस पत्थर को मामूली समझ कर उठा लाया उसी ने मछुआरे को अरबपति बना दिया । एक दिन ये मछुआरा जब मछलियां पकड़ रहा था तो समुद्री तूफान में फंस गया। इस दौरान वह एक पत्थर के सहारे टिककर तूफान के जानें का इंतजार करने लगा। जब तूफान थम गया तो वह उस पत्थर को लक्की चार्म मानकर अपने घर ले आया।
ये भी पढ़े: बाढ़ और भूस्खलन से वियतनाम में बढ़ी लोगों की मुश्किलें
उसने 10 साल तक पत्थर को अपने पलंग के नीचे रखे रखा। एक दिन जब मछुआरे के घर में आग लग गई तो एक टूरिस्ट ऑफिसर एलीन सिंथिया मगैय की नजर इस पत्थर पर पड़ी। उसने मछुआरे को बताया कि ये कोई साधारण पत्थर नहीं है। यह दरअसल एक विशालकाय मोती था जिसकी कीमत करीब 6 अरब 53 करोड़ रुपए आंकी गई थी। अब वह मछुआरा अरबपति है।





