सोशलमीडिया पर वायरल हुआ ऑफिस का नया दरबान बना ये सांप: विडियो
सुबह सबेरे काम पर कैसे जायें
बीते शुक्रवार को अमेरिका के एक शहर में अजीब नजारा देखने को मिला जब वहां के एक ऑफिस में सुबह सवेरे सारे कर्मचारी डर से दरवाजे पर ही ठिठक गए। उनमें ऑफिस का दरवाजा खेलना तो दूर छूने का भी साहस नहीं था। वजह जान कर आप भी चौंक जायेंगे। इस कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर एक सांप लिपटा हुआ था। इस सांप ने मुख्य द्वार के दोनों हैंडलों में खुद को इस तरह लपेट लिया था कि उसे हटाये बिना अंदर प्रवेश करना मुमकिन नहीं था। सबसे बड़ी बात ये थी कि इस कोशिश में सांप की भी जान जाने का खतरा था। इस नजारे का वीडियो फेसबुक पर साझा किया गया। 
एनएएससीएआर का ऑफिस
ये घटना अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एनएएससीएआर कार्यालय की बताई जा रही है। एनएएससीएआर का मतलब है नेशनल एसोशिएशन फॉर स्टॉक कार रेसिंग। यूपीआई और डब्ल्युबीटीवी जैसी अंग्रेजी साइट्स के अनुसार सांप ने दरवाजे को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया था और किसी की भी हिम्मत उसके पास जाने की नहीं हो रही थी। ये स्थिति करीब 20 मिनट तक बनी, जिसके बाद वो खुद ही वहां से फिसल कर उतर गया और लकड़ियों के बीच गुम हो गया। इस बीच सारे लोग दूर से ही देखते रहे।
देखें वीडियो:-
https://www.facebook.com/joegibbsracing/videos/10156417630729222/





