ये रियलिटी शो है बिग बॉस का बाप जहां मर्डर और रेप की होती है पूरी छूट

टीआरपी की दौड़, लाइक, कमेंट और सस्क्राइब करने की होड़ में ऐसे मनोरंजन की दुनिया भाग रही है, कि कुछ अलग ज्यादा हो हल्ला और दर्शकों को पहले से ज्यादा आक्रमक दिखाने के चलते लगातार प्रयोग हो रहे हैं। सीरियल कि शुरुआत के बाद रियलिटी शो का आया जमाना अब नए ही तरीके पेश करने की होड़ मची है। हिन्दुस्तान में चाहे ‘डांस इंडिया डांस’ हो, ‘झलक दिखला जा’ ‘खतरों के खिलाड़ी’ या फिर ‘बिग बॉस’  निर्माताओं की पूरी कोशिश रहती है कि दर्शक शो को देखते देखते बोर न हो जाए, इसके लिए हमेशा कुछ न कुछ प्रयोग और मटेरियल डालते रहते हैं। कई बार तो नई कंट्रोवर्सी भी क्रिएट की जाती है जैसे लाइव शादी और लड़ाई आदि। लेकिन इन पर रियलिटी शो होने के बाद भी स्क्रीपटेड होने का आरोप लगता है। लेकिन देश के बाहर एक ऐसा शो भी चल रहा है इन दिनों जिसमें कुछ भी संभव है। इस शो में लोग एक दूसरे से रेप के साथ उसका मर्डर तक कर सकते हैं। इस शो में लोग अपने रिस्क पर जाते हैं, जहां से बच कर आना तक संभव नहीं है।

जी हां एंटरटेनमेंट, एंटरटेनमेंट और सिर्फ एंटरटेनमेंट हो, टीआरपी बनी रहे, इसके लिए देश का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस खत्म हो गया है। बिग बॉस के सीजन 11 का विजेता ‘भाभी जी घर पर हैं’ की चुलबुली और अनोखे अंदाज वाली शिल्पा शिंदे  विजेता बनी हैं।  44 लाख की प्राइज़ मनी लेकर घर से बाहर आ गईं। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में बिग बॉस का बाप, जी हां बाप इस लिए क्योंकि यहां रिएलिटी शो में कन्ट्रोवर्सी नही क्रिएट की जाती बल्कि सीधे मारपीट, मर्डर के साथ रेप की आजादी रहती है। साथ ही जंगली जानवार जैसे भालू, गीदड़, बाघ लगड़बग्घे तक होते हैं

जी हाँ दरसल हम बात कर रहे है ‘Game2: Winter’ की, जो बीते साल यानी जुलाई 2017 से चल रहा है। जिसका अंत अप्रैल 2018 तक चलेगा यानी 9 महीने तक चलेगा। इसके प्रतिभागी साइबेरिया के जंगलों में खुद को बचाने और शो का विजेता बनने के लिए मारपीट, मर्डर और रेप तक करने के लिए आजाद है। इस शो को देखने के लिए लोगों की इतनी बड़ी संख्या है, कि इंटरनेट की स्पीड तक खत्म हो जाती है। ये शो इन दिनों रूस में यानि दुनिया के सबसे ठंडे देशों में आने वाले साईबेरिया के जंगलों में चल रहा है। जिसका नाम ‘गेम. 2: विंटर’ है, जिसमें विजेता को 1.6 मिलियन डॉलर की राशि मिलेगी। गेम-2 विंटर रियलिटी शो एक वेब सिरीज़ है।

इस शो में कुल 30 लोगों को शामिल किया जाता है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों होते है। सभी प्रतिभागियों साइबेरिया के घने जंगलों में छोड़ दिया जाता है। जंगल में भेड़िये और भालू समेत कई खूंखार जानवर रहते हैं। जिनसे प्रतिभागियों की जान का खतरा रहता है, ऐसे में इनसे भी बचना होता है। साथ ही सभी जानते हैं कि साईबेरिया में तापमान -50 डिग्री तक हो जाता है।  उस से भी खुद को बचाना होता है। इन कठिन परिस्थितियों में सिर्फ प्रतिभागियों को एक चाकू दिया जाता है।

शो के दौरान प्रतिभागियों पर नजर रखने के लिए दो हजार से ज्यादा कैमरे लगाए जाते हैं। शो के दौरान यदि कोई कंटेस्टेंट कत्ल या रेप करता है, तो उसका जिम्मेदार वो खुद होता है। जिसपर रूस के कानूनों के तहत कार्रवाई होती है। उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। इस शो में जितने वाले कंटेस्टेंट को 1.6 मिलियन डॉलर की बड़ी धनराशि दी जाती है। इस शो को करोड़पति यवगेनी पायटकोवस्की ने डिजाइन किया है। वो ही प्रतिभागियों को चुनते हैं,

और उसको काम के साथ टास्क देते हैं। खतरनाक शो में शामिल होने वाले लोगों से एक विशेष करार किया जाता है। जिसमें लिखा होता है कि अगर मेरी जान या मुझे कोई नुकसान होता है तो मैं इसका खुद जिम्मेदार रहूंगा। इस शो में साऊथ कोरिया के एक्स मिलिट्री मेन से लेकर स्वीडन का स्टूडेंट तक शामिल है। शो के हर एपिसोड को करोड़ो लोग रोज देख रहे हैं।

Back to top button