साल के अंतिम महीने में यह ग्रह बदलेगा अपनी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

साल 2020 का आखिरी महीना दिसंबर आरंभ हो चुका है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से हर महीने का अपना महत्व होता है। ग्रहों के परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होता है। आइए जानते हैं साल 2020 के बचे आखिरी महीने में किन-किन ग्रहों का गोचर होगा और इसका सभी पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य- ज्योतिषशास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। फलित ज्योतिष में जीवजगत की सृष्टि एवं आत्मा के कारक सूर्य ग्रह यश, नौकरी और वैभव के कारक है। ये सिंह राशि के स्वामी हैं। मेष राशि इनकी उच्च राशि और तुला राशि नीच मानी गई है। 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से कई जातकों के जीवन में नौकरी और प्रमोशन मिलने की संभावन बढ़ जाती है।

चंद्रमा – चंद्रमा हर ढाई दिनों में अपनी राशि बदलते रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक कहा गया है।
उपाय-  कुंडली में चंद्रमा को प्रबल बनाने के लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए।

मंगल – ज्योतिष में मंगल को उग्र स्वभाव का माना जाता है। 25 दिसंबर को मंगल मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। 24 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करते हुए 22 फरवरी 2021 की सुबह 04 बजकर 33 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद बृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
उपाय- मंगल को कुंडली में मजबूत बनाने के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल और मसूर चढ़ाएं।

बुध -17 दिसंबर को बुध धनु राशि में गोचर करेंगे। बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह हैं।  बुध मीन राशि में नीच के जबकि कन्या राशि इनकी स्वराशि और उच्च के होते हैं। बुध के गोचर से बुद्धि और कौशल में विकास होता है।
उपाय- बुध के लिए गणेशजी की पूजा करें।

गुरु – इस माह गुरु का किसी भी राशि में परिवर्तन नहीं होगा।
उपाय- गुरु ग्रह के लिए केले चढ़ाएं और गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें।

शुक्र – 11 दिसंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले है। ज्योतिष में शुक्र को वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है।
उपाय-  शुक्र के लिए शिवलिंग पर दूध अर्पित करना चाहिए।

शनि – इस महीने शनि का राशि परिवर्तन नहीं होगा। शनि मकर राशि में ही भ्रमण करेंगे।

राहु-केतु – राहु और केतु हमेशा वक्री ही रहते हैं। इस महीने इनका गोचर किसी भी राशि में नहीं होगा।
उपाय- शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पांच राशि के लिए यह महीना रहेगा शुभ- मेष, कन्या , तुला, धनु और मीन

 

 

 

 

 

 

Back to top button