स्वर्ग की गोद में बसा हैं यह स्थान, मिलता हैं गजब का सुकून

अगर आप गर्मियों में घूमने की योजना बना रहे हैं, तो हम आपको श्रीनगर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको अद्भुत अहसास होगा। ये वो स्थान हैं जहां चिलचिलाती गर्मी में भी ठंड और सुकून मिलेगा। पृथ्वी के स्वर्ग की गोद में बसा श्रीनगर अपने आप में बेशुमार सौंदर्य को समेटे हुए है। जिसका मुख्य आकर्षण डल झील और नागिन झील है। इन झीलों से श्रीनगर के आसपास के पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखते हुए पर्यटक सुध-बुध खो बैठते हैं। मुगल गार्डन तो मुगल खूबसूरती की मिसाल है। यहां आपको कई मंदिर भी मिलेंगे जो कला की दृष्टि से बेहद अनुपम हैं। श्रीनगर में चश्मेशाही है, यहां पानी निकलता है। कहा जाता है कि इसमें औषधीय तत्व हैं।

डल झील के पास नागिन झील है। यह डल झील से करीब छह किलोमीटर दूरी पर स्थित है। यह आसपास के क्षेत्र में ‘ज्वेल इन द रिंग’ के नाम से काफी प्रसिद्ध है, यह चारों तरफ से पेड़ों से घिरी हुई है। यह डल झील का ही एक छोटा और आकर्षक भाग है जो हजरत बल से कुछ दूरी पर स्थित है।

वैसे तो यह डल झील का भाग है लेकिन इसकी तुलना में यह छोटी और शांत इलाके में है। यहां पर पर्यटकों की ज्यादा भीड़ भी नहीं होती है। इसलिए आप यहां पर एकांत में कुदरत के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। झील के चारों तरफ लगे पेड़ इसकी सुंदरता को और बढ़ा देते हैं।

नागिन झील से सूर्यास्त का नजारा भी देखने वाला होता है। डल झील की तरह ही यहां भी हाउस बोट की कमी नहीं है लेकिन यहां पर डल झील से कहीं ज्यादा मजा शिकारे की सैर करने में आता है।

कब जाएं
नागिन झील में घूमने जाने का सबसे अच्छा समय जून से अगस्त के बीच होता है।

कैसे जाएं
जम्मू रेलवे स्टेशन से बस या फ्लाइट से यहां पहुंच सकते हैं। अगर पैसे खर्च करने की परेशानी ना हो तो फ्लाइट ज्यादा बेहतर माध्यम है। श्रीनगर एयरपोर्ट से आप नागिन झील तक के लिए कार या बस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Back to top button