धूम मचा रहा है TECHNO का यह फ़ोन, कैमरा उड़ा देगा आपके होश

हाल ही में Tecno मोबाइल्स ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Tecno Camon Iclick2 को लॉन्च किया है. लॉन्चिंग के साथ ही यह स्मार्टफोन बाजार से जमकर सुर्खियां बटोर रहा हैं. इसे सबसे खास इसका कैमरा बना रहा है. बता दें कि इस स्मार्टफोन में रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है वहीं सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है. वहीं अगर सेल्फी दीवानों के नजरिए से देखा जाए तो फ्रंट में इसके 24 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. धूम मचा रहा है TECHNO का यह फ़ोन, कैमरा उड़ा देगा आपके होश

इसका अपर्चर ƒ/2.0 बताया जा रहा है. इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात की जाए तो वह 3,750mAh की है. बता दें कि Camon AI सीरीज में ये ब्रांड की ओर से चौथा स्मार्टफोन है. इससे पहले कंपनी ने Tecno Camon iAir2+, Camon i2 और Camon i2X को लॉन्च किया था.

Tecno Camon Iclick2 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत भारत में 13,499 रुपये रखी है. इसे 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को एक्वा ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और हवाई ब्लू कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा. 

Back to top button