यह शख्स पहनता है दुनिया की सबसे बड़ी और भारी पगड़ी, वजन जानकर रह जायेंगे दंग

अगर मूछें नत्थू लाल जैसी हों तो पगड़ी इन सरदार जी जैसी होनी चाहिए। दावा दुनिया की सबसे बड़ी 45 किलो की पगड़ी का है। यकीं न हो तो देखिए।

अगर मूछें नत्थू लाल जैसी हों तो पगड़ी इन सरदार जी जैसी होनी चाहिए। दावा दुनिया की सबसे बड़ी 45 किलो की पगड़ी का है। यकीं न हो तो देखिए।

जी हां, पंजाब के रहने वाले अवतार सिंह की पगड़ी कोई आम पगड़ी नहीं है। इस पगड़ी का वजन है पूरे 45 किलो। अवतार सिंह हर रोज 6 घंटे लगाकर यह पगड़ी पहनते हैं।

पटियाला के रहने वाले बाबा अवतार सिंह मौनी का नाम सबसे बड़ी पगड़ी के लिए गिन्नीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। आज तक दुनिया में इतनी बड़ी और भारी पगड़ी कभी किसी ने नहीं पहनी है।

60 साल से ज्यादा उम्र के अवतार सिंह पिछले 18 सालों से हर रोज यह पगड़ी पहनते हैं। लेकिन मजे की बात तो यह है कि अवतार सिंह को यह पगड़ी सिर पर बोझ नहीं लगती, बल्कि वे तो अपनी पगड़ी से काफी खुश हैं।

अवतार सिंह का कहना है कि उनकी पगड़ी में इस्तेमाल होने वाले नीले और संतरी कपड़े का वजन लगभग 30 किलो है। अपनी पगड़ी पर जो गहने वह लगाते हैं उन्हें मिलाकर पगड़ी का कुल वजन 45 किलो होता है। अवतार सिंह के पूरे गेटअप की बात करें तो पगड़ी के अलावा वे एक कृपाण और हाथों में भारी कड़े भी पहनते हैं जिनका वजन और 39 किलो होता है।

अपनी भारी पगड़ी की वजह से अवतार सिंह अक्सर आम दरवाजों में से जरा मुश्किल से ही निकल पाते हैं और हां, उनका कार में बैठना तो नामुमकिन ही है इसलिए वे कहीं भी आने-जाने के लिए अपनी बाइक का इस्तेमाल करते हैं।