इस शख्स को ऑनलाइन आर्डर करना पड़ा मंहगा, अकाउंट से उड़ गए लाखो रूपए…

आजकल का समय ऑनलाइन हो चुका हैं जिसमें सभी लोग ऑनलाइन आर्डर कर वस्तुएं अपने घर पर डिलीवर चाहते हैं। लेकिन कई बार ऑनलाइन आर्डर के दौरान आप कुछ और आर्डर करते हैं और आपको मिलता कुछ और हैं। ऐसा ही एक किस्सा सामने आया फ्रांस से जहां एक शख्स को बिल्लियों से बड़ा प्यार था। वह अपने घर में बिल्ली पालना चाहता था और इसके लिए उसने ऑनलाइन शॉपिंग का सहारा लिया। उसने ऑनलाइन कई बिल्लियां देखी और उसके बाद उसे पंसद आई एक सवाना ब्रिड की बिल्ली। उस बिल्ली को पंसद करने के बाद उसने उसे ऑर्डर कर दिया। बताया जा रहा है उस बिल्ली की कीमत 6 हजार यूरो यानी (5 लाख रुपये) थे जिसका पेमेंट युवक ने ऑनलाइन ही कर दिया।

वहीँ जब उसके घर डिलिवरी बॉक्स आया तो उसे खोलते ही उसके होश उड़ गए। उसने देखा तो बॉक्स के अंदर से एक बाघ का बच्चा निकला। जी हाँ, एक मशहूर वेबसाइट की खबर के मुताबिक नॉरमैंडी के अज्ञात जोड़े ने बिल्ली के लिए एक ऑनलाइन विज्ञापन देखा। उसके बाद दोनों ने इसे खरीदने में के लिए जरूरी डिटेल्स भर दिए। उसके बाद उसे प्रीपेड ऑर्डर भी कर दिया। वहीँ एक दिन बाद जब उसकी डिलीवरी हुई तो बॉक्स खोलते ही दोनों के होश उड़ गए। बॉक्स में बिल्ली की बजाय तीन महीने का बाघ का बच्चा था।

वैसे यह मामला साल 2018 का है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक शख्स और उसकी पत्नी को पहले एक हफ्ते तक मालूम ही नहीं चला कि बिल्ली असल में बिल्ली नहीं, बल्कि बाघ का बच्चा है। वहीँ जैसे ही उन्हें यह पता चला उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में दो साल तक लंबी जांच चली और अब फैसला आया है। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि फ्रांस में यह जानवर कैसे आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button