रातों रात सोशल मीडिया पर स्टार बना ये मोगली, जानें इसके बारे में कुछ खास बातें…

आपने मोगली के बारे में बहुत कुछ सुना और देखा होगा। इस पर फिल्म भी बन चुकी है। जिसमें बताया गया है कि वह बचपन से जानवरों के साथ रहता है और उनके साथ ही खेलता है। इतना ही नहीं वह जंगली जानवरों का ही खाना खाता है। सबसे खास बात यह है कि वह जानवरी की भाषा भी आसानी से समझ लेता है। हाल ही में एक नया मोगली सामने आया है। 21 वर्षीय एली की तस्वीरों इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, साउथ अफ्रीका के रवांडा में रहने वाले एली लोगों के बीच रहना नहीं चाहता। उसे तो जंगल में ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है।
एली घर की बजाय पेड़ों पर रहना पसंद करता है। खाने में दाल-चावल की जगह केले और घास खाना उसे अच्छा लगता है। एली की मां उसे स्पेशल चाइल्ड बुलाती है। उनकी मां का कहना है कि उनका बेटा दूसरों से बिल्कुल अलग है। एली बचपन से ही आम बच्चों जैसा नहीं था। वो जंगल में भाग जाता और वहां जानवरों के साथ रहता था।

यह नया मोगली घर पर खाना नहीं खाता। एली को बोलना नहीं आता। वो अपने घर वालों से बात नहीं कर पाता। वह अपनी मां के हाथ का खाना खाने की बजाय जगल से फल और घास-फूस खाना पसंद है। एली की मां उसे भगवान का तोहफा मानती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एली से पहले उसकी मां के पांच बच्चों हुए थे लेकिन जन्म के तुरंत बाद उनकी मौत हो गई थी। लंबे इंतजार के बाद इसका का जन्म हुआ। इसलिए परिवार के सभी लोग एली को बहुत प्यार करते है। ऐसा कहा जाता है कि बचपन से ही एली को चीजें समझने में परेशानी होती थी। इस कारण वो स्कूल नहीं जा पाया। साथ ही वो गांव वालों से भी दूर रहता था।

आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि गांव वाले एली को बन्दर के नाम से संबोधित करते है। उसके उम्र के लड़के और बच्चे उसे ताने मारते हैं। गांववालों का कहना है कि एली उसेन बोल्ट से भी तेज दौड़ता है। पल भर में वो जंगल की तरफ भाग जाता है। एली की मां उसे बहुत प्यार करती है। वह कहती है कि उसका बेटा काफी भोला है। उसे दुनियादारी नहीं समझ आती।
Back to top button