इस महीने इन राशि वालों के लिए हैं शुभ संकेत, चेक करें कही आपकी राशि तो नहीं…

आगामी 16 नवंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 16 नवंबर की सुबह 7 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। सूर्य का वृश्चिक राशि में परिवर्तन किसी राशि पर शुभ और किसी राशि पर अशुभ परिणाम देता है।

कुछ राशियों पर सकारात्मक परिवर्तन है तो कुछ राशियों के लिए नकारात्मक भी होगा। सूर्य आमतौर पर हर राशि में एक महीने रहते हैं। इसे सूर्य संक्रांति कहा जाता है। अगर सूर्य किसी राशि में अच्छे प्रभाव दे रहा हो तो इन प्रभावों में नौकरी में उन्नति, आत्मविश्वास का बढ़ना, इसके अलावा शासक पक्ष में सफलता मिलती है। मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु राशि वालों को माणिक्य पहनना लाभदायक रहेगा। जानें सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशियों पर क्या प्रभाव होगा।

-मेष राशि वालों के लिए सूर्य की स्थिति पंचमेष होकर अष्टम में होने से संतान कष्ट, विद्या में अड़चन, मनोरंजन के साधनों मे कमी महसूस करेंगे।

-वृषभ राशि वालों के लिए सुखेश होकर सप्तम से गोचर भ्रमण करने से दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। मकान संबंधित समस्याओं का समाधान होगा।

– मिथुन राशि के लोगों के लिए पराक्रम द्वारा अनेक कार्यों मे सफलता पाऐंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, शत्रु पक्ष प्रभावहीन होंगे। कर्ज की स्थिति में सुधार होगा।

-कर्क राशि वालों के लिय द्वितीय भाव का स्वामी होकर पंचम भाव से भ्रमण करने से संतान पक्ष से लाभ होगा। मनोरंजन के साधना मे वृद्धि होगी। धन की बचत के योग बनेंगे। – सिंह राशि वालों के लिए यह परिवर्तन अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। नौकरी में आपकी मेहनत का लाभ मिल सकता है, वहीं आप भवन और वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। बेरोजगार भी रोजगार पाने मे समर्थ होंगे। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

– कन्या राशि वालो के लिए द्वादशेश होकर पराक्रम तृतीय भाव से गाचर भ्रमण करने से परिश्रम अधिक करना होगा। बाहर गांव की यात्रा हो सकती है जो लाभकारी भी होगी। भाईयों मित्रों का सहयोग मिलेगा।

-तुला राशि वालों के लिए एकादशेश होकर द्वितीय भाव से भ्रमण करने से आय में वृद्धि होगी वही धन की बचत के योग भी है। कुटूम्ब के लोगों का सहयोग मिलेगा। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा।

-वृश्चिक राशि वालों के लिए व्यापार व्यवसाय मे स्वप्रयत्नों से वृद्धि होकर लाभजनक स्थिति रहेगी। नौकरीपेश भी अनुकूल स्थिति पाऐंगे। राजनीति में अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रभाव में वृद्धि होगी। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

– धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला परिणाम देगा। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आप इन सभी से आसानी से निकल पाएंगे। भाग्य का साथ होने से सारी समस्याओ का समाधान भी होगा। बाहरी व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

– मकर राशि के लोगों के लिए यह परिवर्तन अच्छा रहेगा। नौकरी और व्यापार में काफी अच्छे संकेत मिलेंगे। नौकरी में उन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक लाभ के योग भी बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

– कुंभ राशि वालों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। इस राशि वालों को नौकरी में अच्छा खासा लाभ होगा। इसके साथ ही पिता का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े व्यक्ति भी लाभान्वित होंगे। जीवन साथी से लाभ होगा।

-मीन राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन आपको सकारात्मक परिणाम देगा। इस राशि के लोगों को आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, फिर चाहे वह व्यापारी हो या फिर नौकरी पेशा। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

Back to top button