इस शख्‍स ने उम्र को पलट दिया, बूढ़े होने की बजाय साल-दर-साल जवान हो रहा!

बूढ़ा तो हर कोई होता है. लेकिन एक शख्‍स ने कभी न मरने की जिद ठान रखी है. वह अमर होना चाहता है. इसके ल‍िए कुछ महीने पहले उसने अपने ही 17 वर्षीय बेटे का खून चढ़वा लिया. रोजाना 110 गोल‍ियां खाता है. हमेशा डॉक्‍टरों की निगरानी में रहता है. उसका दावा है क‍ि उसने बुढ़ौती को पीछे छोड़ दिया है. सबूत भी दिखाए हैं, जिसे देखकर लोग हैरान है. बताया क‍ि अपनी उम्र को पलटने के ल‍िए बीते एक साल में उसने जो प्रयोग क‍िए हैं, वे क‍ितने कारगर रहे हैं. हर कोई इसका इस्‍तेमाल कर हमेशा जवान बना रह सकता है.

हम बात कर रहे अमेर‍िकी टेक टायकून और अरबपत‍ि ब्रायन जॉनसन (Biohacker Bryan Johnson) की. 46 वर्षीय ब्रायन जॉनसन ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर अपनी तीन तस्‍वीरें शेयर की हैं. पहली 2018 की है, दूसरी 2023 की और तीसरी अप्रैल 2024 की. आप भी इसे देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे. इन 6 सालों में जब उनके चेहरे पर झुर्रियां आ जानी चाहिए. तब उनका चेहरा पहले से ज्‍यादा चमकता नजर आ रहा है; वे पहले से ज्‍यादा जवान दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर लाल‍िमा आ गई है. ऐसा लग रहा है क‍ि वे अपनी उम्र को घटाते जा रहे हैं.

आख‍िर ये कैसे हो सकता है?
सोशल मीडिया पर 20 लाख से ज्‍यादा लोगों ने इस तस्‍वीर को देखा. ज्‍यादातर लोग चक‍ित रह गए. सबके मन में यही सवाल था क‍ि आख‍िर ये कैसे हो सकता है? बायोहैकर (Biohacker) के नाम से मशहूर ब्रायन जॉनसन ने दावा क‍िया किया क‍ि वे बायोलॉ‍ज‍िकल क्‍लॉक को बदलने में सक्षम हो गए हैं. अब वे कभी बूढ़े नहीं होंगे. उनका शरीर पहले के मुकाबले और युवा हो गया है. उनके फेफड़ों, हार्ट, त्वचा और शरीर के सारे अंग पहले के मुकाबले ज्‍यादा एक्‍ट‍िव हैं.

मेरा चेहरा इतना बदल गया
ब्रायन ने फोटो के साथ कैप्‍शन में लि‍खा, मैं रिवर्स एजिंस की ट्रांज‍िसन‍िंंग प्रक्रिया से गुजर रहा हूं. मेरा चेहरा इतना बदल गया है क‍ि मेरा फेस आइडी भी भ्रमित है. आप खुद भी इन तस्‍वीरों को देखकर महसूस कर सकते हैं. ब्रायन जॉनसन हर साल अपने शरीर पर 18 करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च कर रहे हैं. रोजाना 100 से ज्‍यादा सप्‍लीमेंट लेते हैं. दिन में 11 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाते. शाम को 7 बजे के बाद कुछ भी नहीं लेते. यह सब उनके प्रोजक्‍ट ब्‍लूप्रिंट का ह‍िस्‍सा है. ब्रायन का दावा है क‍ि इनकी वजह से ही 46 साल की उम्र में वे 22 साल के नजर आते हैं.

Back to top button