Flipkart में बंपर ऑफर्स के साथ बिक रहा है Lenovo का ये शानदार स्मार्टफोन

अगर आप त्योहारों के इस मौके पर स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर आपको कुछ काम आसान हो सकता है. क्योंकि फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के शानदार स्मार्टफोन Lenovo Vibe K5 Note पर विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं. 11,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन पर 16 प्रतिशत की छूट के साथ 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

This luxurious smartphone from Lenovo is selling with Bumper Offers in Flipkart

ये ऑफर Vibe K5 Note के 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट पर दिया जा रहा है. इतना ही नहीं ग्राहक इस स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के तहत 9,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट का भी लाभ उठा सकते हैं. साथ ही जो ग्राहक इसे एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से खरीदना चाहें उन्हें 5 प्रतिशत की छूट का लाभ भी मिलेगा.

5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 1.8GHz का MediaTek Helio P10 ऑक्टाकोर प्रोसेसर 3GB रैम के साथ 32GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है. माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसे बढ़ा कर 128GB तक किया जा सकता है.

फोटोग्राफी के लिए इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए VoLTE सहित 4G LTE, वाईफाई, ब्लूटूथ और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं. इसकी बैट्री 3,500mAh की है और इसी डिपार्टमेंट में यह फोन अपने प्रतिद्वंदी Redmi Note 3 से मात खाता दिख रहा है. इसके अलावा इसमें डॉल्बी एटमॉस दिया गया है जिससे हेडफोन और स्पीकर में बेहतर साउंड इफेक्ट्स आएंगे.

Back to top button