ये है दुनिया की सबसे अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक, एक बार चार्ज करने पर चलती है 80 km, कीमत उड़ा देगी होस

पेट्रोल और डीजल की बढ़ते दामों के कारण आने वाले कुछ सालों में सभी गाड़ियां बिजली से चलने लगेगी। इस बीच स्वीडन की मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी CAKE ने अपनी नई इलेक्ट्रिक ऑफ रोड़ मोटरसाइकिल निकाली है।

इस बाइक का नाम काल्क (KALK) रखा गया है। काल्क एक हाई परफॉर्मेंस और लाइटवेट इलेक्ट्रिक मोटरबाइक है। इसका वजन 70 किलोग्राम है और इसमें 2.6 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। यह बैटरी 20 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है।
एक बार चार्ज करने पर यह बाइक 80 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस बाइक की टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। Kalk का मोटर 42 न्यूटन मीटर पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल ओहलिंस सस्पेंशन पर दौड़ती है। इसके ऐक्सल्स, हब्स, टायर्स आदि को केक कंपनी ने इनहाउस ही तैयार किया है।
अब फेसबुक पर नहीं चलेगा अमीरी-गरीबी का खेल, फेसबुक ने किये ये बड़े बदलाव…
इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स हैं। इनमें से पहला मोड डिस्कवर है। आॅफ रोड राइडिंग के लिए यह आइडल मोड है। इसमें 45 किलोमीटर प्रति घंटा की मैक्सिमम स्पीड रखी जा सकती है। दूसरा मोड एक्सप्लोरर मोड है। इसे लंबी राइड्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। तीसरा मोड एक्साइट मोड है जो कि बाइक को सर्वाधिक स्पीड, पावर और ऐक्सेलेरेशन देता है।
इस बाइक का फ्रेम ऐल्युमिनियम पर बना है, जबकि इसकी बॉडी कार्बन फाइबर की है। इसे प्री-आॅर्डर किया जा सकता है लेकिन अभी फिलहाल इसकी केवल 50 यूनिट्स ही तैयार की जाएंगी। इसे खरीदने के लिए तकरीबन 63 हजार रुपए जमा करने होंगे। बाइक की कुल कीमत 8.9 लाख रुपए के आसपास है। यानि इस कीमत पर आप लगभग 8 रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 खरीद सकते हैं।





