ये हैं दुनिया का सबसे अनोखा मामला, महिला के पीरियड्स के दौरान आँखों से निकलता हैं ब्लड…

पीरियड्स महिलाओं के जीवन चक्र का एक हिस्सा हैं जिसमें एक निश्चित समय अंतराल के बाद महिला को मासिक धर्म होता हैं और ब्लीडिंग की समस्या होती हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक हैरान करने वाले मामले के बारे में बताने जा रहे हैं जहां मासिक धर्म के दौरान महिला की आंखों से खून के आंसू निकलते हैं। यह मामला चंडीगढ़ का है जहां 25 साल की एक विवाहित महिला को एक रेयर मेडिकल कंडीशन के चलते पीरियड्स में खून के आंसू आते हैं।

इस मामले में महिला ने डॉक्टरों को बताया कि ‘उसे इसके चलते कोई दर्द या परेशानी नहीं होती। यहां तक ​​कि उसकी आंखों से खून बहने के कारणों का पता लगाने के लिए कई टेस्ट किए, लेकिन सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई। न तो उसकी आंखों में कोई चोट थी, और न ही उसका ऑक्यूलर ब्लीडिंग की कोई फैमिली हिस्ट्री थी।’

अब महिला को यह जानना है कि इसके पीछे वास्तव में क्या कारण है। इस मामले में जब डॉक्टरों ने जांच की, तो उन्होंने एक निश्चित पैटर्न को महसूस किया। डॉक्टरों को समझ आया कि दोनों बार जब महिला खून के आंसू रोती थी, उस वक़्त उसके पीरियड्स चल रहे थे। इस दौरान जांच में यह सामने आया कि यह दुर्लभ परिस्थिति ऑक्यूलर विकेरियस मेंस्ट्रुएशन है जिसके चलते पीरियड्स में गर्भाशय के अलावा अन्य अंगों से भी खून निकलता है। उन्होंने कहा ये ब्लीडिंग होंठ, आंख, फेफड़े, पेट और नाक से भी हो सकती है।

Back to top button