ये है दुनिया का सबसे सुंदर घोड़ा, जाने क्यों कहते हैं ‘स्वर्ग का घोड़ा’

आज से करीब 50 साल पहले की बात है जब मोटर- गाड़ियां सड़कों पर बहुत कम थीं। लोग अक्सर घोड़ा- गाड़ी से सफर किया करते थे। क्योंकि घोड़े को जानवरों में सबसे उत्तम सवारी कहा गया है। उसका एक पहलू ये भी है कि यह सरपट तेज दौड़ता है और दूसरा पहलू है कि मीलों भागने के बावजूद यह थकता नहीं है। वैसे पुरातन काल से आधुनिक काल तक घोड़ों की प्रजातियों को लेकर अक्सर बहस चलती रही है। पुराने समय में राजा एक दूसरे को विशेष प्रजाति के घोड़े देकर संधि कर लिया करते थे। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि घोड़ों की कितनी पूछ होती थी।

आज हम आपको एक ऐसे ही विशेष प्रजाति के घोड़े के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखकर लोग अक्सर मोहित हो जाते हैं। इस घोड़े को स्वर्ग का घोड़ा कहा जाता है। ये घोड़े अन्य सभी नस्लों के घोड़ों से ज्यादा सुंदर होते हैं। इस घोड़े की प्रजाति को अखल टेके के नाम से जाना जाता है। यह घोड़ा तुर्कमेकिस्तान में पाया जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक इस घोड़े की चमक प्रकाश को परावर्तित करती है जिसके कारण इसके बदन पर चमक प्रतीत होती है।

इन घोड़ों को सुंदर दिखने के अतिरिक्त तेज रफ्तार और समझदारी के लिए भी जाना जाता है। लेकिन दुख की बात है कि इन घोड़ों की प्रजाति विलुप्ति की कगार पर है इन घोड़ों की संख्या अब सिर्फ 6600 रह गई है। अखल टेके को तेज दौड़ने वाले घोड़े के रूप में जाना जाता है क्योंकि ये पूरी ताकत के साथ भागते हैं और शारीरिक रूप से बलिष्ठ तो होते ही हैं। साल 1960 में इस घोड़े को रोम ओलंपिक में दौड़ाया गया था।

देखा जाये तो घोड़े की कई प्रकार की नस्ले होती है और उन सब का अलग अलग काम भी कोई शादी के लिए काम में लिए जाता है कोई सामान ढ़ोने के लिए और कोई सवारी गाड़ी के लिए
आज हम जिस घोड़े की बात कर रहे है वो नार्मल घोडा नहीं है इस घोड़े की चमक ऐसी है की की दूर से ही चमक दिखने लगती है और इसकी लम्बाई और चौड़ाई भी अन्य धोडो से ज्यादा है और दिखने में सिल्वर कलर का है ये धोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button