यह है अनोखा मोबाइल कैमरा ऐप, 3 दिन बाद देता है फोटो, ऐसे करता है काम

आप में से कई लोगों ने बेहतर फोटो के लिए मोबाइल में कई सारे कैमरा ऐप को ट्राई किया होगा, लेकिन आज हम आपको अब तक के सबसे अनोखे कैमरा ऐप के बारे में बताएंगे जो फोटो क्लिक होने के 3 दिन घंटे बाद फोटो देता है। इस खास ऐप का नाम Gudak Cam है। यह ऐप फिलहाल आईफोन यूजर्स के लिए है, हालांकि एंड्रॉयड के लिए एक ऐसा ही ऐप है जिसका नाम Kudak Pro है।यह है अनोखा मोबाइल कैमरा ऐप, 3 दिन बाद देता है फोटो, ऐसे करता है काम

Gudak Cam की खासियतें

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह दिन बाद आपको फोटो देगा। यानी अगर आपने आज फोटो क्लिक की है तो आप परसों ही फोटो देख सकेंगे। साथ ही 24 फोटो क्लिक करने के बाद ही फोटो डेवलपमेंट का काम शुरू होगा। दूसरे शब्दों में कहें तो यह ऐप पुराने जमाने के रील वाले कैमरे की तरह है। 

ये भी पढ़ें: इस युवक ने लड़की की फोटो एड्टिंग से अश्लील बनाकर डाल दिया फेसबुक पर, फिर हुआ यह…

ऐप से पुराने कैमरे की तरह ही आवाज आती है और फ्रेम काउंट होता है। वहीं एक रील (24 फोटो) खत्म होने के बाद आपको फोटो क्लिक करने के लिए 24 घंटे का इंतजार करना होगा यानी 24 घंटे में आप सिर्फ 24 फोटो ही क्लिक कर सकते हैं। हालांकि हर मिनट या घंटे फोटो क्लिक कोई सीमा नहीं है। इसमें कैमरे की तरह व्यू-फाइंडर भी दिया गया है। यह ऐप साउथ कोरिया और जापान में काफी लोकप्रिय हो रहा है।
Back to top button