ये हैं दुनिया का सबसे अनोखा पत्थर, खासियत जानकर आप हो जाओगे हैरान..

आपने दुनियाभर में कई प्रकार के पत्थर देखे होंगे लेकिन क्या आपने कभी देख या सुना है कि अगर पत्थर के टुकड़े किये जायें तो उसमें खून भी निकलता है, और इसी के साथ जिस पत्थर की बात हम आज कर रहें हैं उसके लिए यह भी कहा जाता है कि ये पत्थर अपना सेक्स बदलकर बच्चें भी पैदा करने की ताकत रखता है। आज हम एक ऐसे पत्थर के बारे में आपको बताने जा रहें हैं।

इन पत्थरों से ना केवल खून निकलता है बल्कि इनका मांस भी महंगे दामों पर बिकता है। लोग इस पत्थर की तलाश समुद्र की गहराइयों में कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनिया भर में ऐसे पत्थर से मिलने वाले मांस को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। चिली और पेरू के समुद्री तलों में इस तरह के पत्थर बड़ी तादात में पाए जाते हैं। इन पत्थरों को जैसे ही तोड़ा जाता है इनमें से खून बहने लगता है। इस पत्थर में न सिर्फ खून मौजूद होता है बल्कि मांस भी मौजूद होता है। ऊपर से यह पत्थर बहुत ही सख्त दिखाई देने वाला होता है।

ये पत्थर अंदर से बेहद नरम होता है। इस पत्थर का मांस निकालने के लिए लोगों को तेज चाकू की जरुरत पड़ती है। वहीं इस पत्थर के मांस को लोग कच्चा खाना ही पसंद करते हैं। जानकारी के मुताबिक आप जानकर हैरान होंगे वास्तव में यह पत्थर एक प्रकार का समुद्री जीव ही है। जो सांस भी लेता है और खाना भी खाता है। साथ ही अपने सेक्स बदलने की क्षमता की वजह से बच्चे भी पैदा करता है। लेकिन ये जीव दिखता बिल्कुल पत्थर की तरह है। जिसकों देखने पर बिल्कुल भी नहीं लगता है कि ये पत्थर इतनी खूबियां भी रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button