ये है राम रहीम का ड्राइवर, बहन के साथ था डेरे में, खुद का घर भी ‘बाबा’ जैसा

श्रीगंगानगर।हरियाणा से गिरफ्तार हुए राम रहीम के ड्राइवर का घर भी डेरा सच्चा सौदा की तर्ज पर डिजाइन किया हुआ है। वो अपनी बहन के साथ बचपन से राम रहीम के डेरे में रहता था। उस पर डेरा सच्चा सौदा की लैंड क्रूजर को आग लगाकर तथ्यों को नष्ट करने का आरोप है। ड्राइवर हरमेल सिंह है वो राजस्थान के जैतसर तहसील का रहने वाला है।
– उसके पिता मलकीत सिंह जट सिख के 3एलसी स्थित घर जाकर देखा कि ये घर डेरा शैली में बना हुआ है। संवाददाता को घरवालों परिवार और घर का फोटो- वीडियो नहीं करने दिया गया। अपना पक्ष सबके सामनेे रखने की बात पर हरमेेल का परिवार कुछ बोलने को तैयार हुआ।
ये है राम रहीम का ड्राइवर, बहन के साथ था डेरे में, खुद का घर भी 'बाबा' जैसा

ऐसा है ड्राइवर का घर

– गुरमीत राम रहीम के डेरा सिरसा में जो चित्र बने हुए हैं वैसे ही चित्र हरमेल के घर दिखाई दिए। यहां पर उसके माता-पिता रहते हैं। हरमेल के पिता ने बताया कि हरमेल के भाई गुरप्रीत की बाजार में टायर की दुकान है।
– हरमेल के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि हरमेल के पिता मलकीत डेरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने जन्म के कुछ समय बाद ही बेटे हरमेल और बेटी कुलविन्द्र को डेरा सच्चा सौदा के हवाले कर दिया। वहीं उन्होंने पढ़ाई की और उसके बाद हरमेल डेरा सच्चा सौदा की गाड़ियों को ठीक करते-करते मैकेनिक बना और फिर ड्राइवर।

हरमेल के घर में लिखा है धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा

– हरमेल के पिता की ढाणी जैतसर से 5 किलोमीटर दूर बनी हुई है। पूरा घर डेरा सच्चा सौदा के चिह्नों से भरा पड़ा है। जिसमें जगह-जगह धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा के शब्द भी लिखे हुए दिखाई दे रहे हैं।
– इसके अलावा घर में एक ओंकार स्वस्तिक त्रिशूल और कुछ अन्य निशान भी आगे चित्रित कर रखे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डेरे के प्रति आस्था के कारण मलकीत ने अपनी कुछ जमीन बेचकर डेरे को सहायता भी की।
– जबकि हरमेल के भाई गुरप्रीत ने बताया कि उसके भाई पर जो आरोप लगे हैं वह बिल्कुल निराधार है। हां इतना उन्होंने जरूर कहा कि बचपन से वह डेरे की सेवा करता आया है। लेकिन पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

गाड़ी को आग लगाकर भाग गया था हरमेल

– बता दें, बीती 28 अगस्त को जिस दिन सीबीआई कोर्ट के जज जगदीप सिंह ने डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को बीस साल की सजा सुनाई थी उसी दिन डेरा की लग्जरी गाड़ी को डेरा मुख्यालय के पिछले गेट से बाहर ले जाकर गांव फूलकां रोड पर आग लगा कर फूंक दिया था।
– आग लगाने वाले कुछ और भी लोग थे जो दूसरी गाड़ी में सवार थे। सभी ने मिल कर लग्जरी गाड़ी को आग लगाई और फिर सभी दूसरी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए थे।
– पुलिस तभी से आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। एक आरोपी हरमेल सिंह को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
Back to top button