उदयपुर. वर्ल्ड टूरिज्म डे पर बुधवार को नई दिल्ली में सेंट्रल टूरिज्म मिनिस्टरी के विज्ञान भवन में हुए समारोह में एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स, उदयपुर की फतहप्रकाश पैलेस होटल को बेस्ट होटल अंडर हेरिटेज (ग्रांड) केटेगरी 2015-16 का सम्मान दिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को दिया।
5 स्टार होटल में हर साल पहुंचते हैं सैकड़ों देशी-विदेशी टूरिस्ट…
– फतेह प्रकाश पैलेस पिछोला झील के पास स्थित है और एक हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है। इसका नाम मेवाड़ के राजा, महाराणा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया था।
– 2011 में रेनोवेट किए गया यह होटल शहर के सेंटर से केवल 1.0 km दूर और एयरपोर्ट से केवल 26.0 km दूर है। इस 5 स्टार होटल में हर साल सैकड़ों देशी-विदेशी टूरिस्ट पहुंचते हैं।
नेपाल के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट के बेटे की निकली थी बरात
– नेपाल के सबसे अमीर इंडस्ट्रियलिस्ट बिनोद चौधरी के बेटे वरुण चौधरी की शादी के लिए फतेह प्रकाश को बुक किया गया था। वरुण ने जयपुर के ज्वैलरी कारोबारी राजकुमार टोंग्या की बेटी अनुश्री टोंग्या के साथ शादी की थी।
– दरअसल ये समारोह 28 अप्रैल तक शहर के अलग-अलग होटलों में था। फतह प्रकाश पैलेस में साफा बंधी के बाद बरात भी वहीं से निकाली गई थी। खास मेहमानों में श्रीलंका के पीएम रानिल विक्रमसिंघे समेत कई बॉलीवुड स्टार और हस्तियां शामिल थीं।
ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों में शामिल संजय हिंदूजा की शादी के दाैरान बुक हुआ था होटल
– ब्रिटेन के सबसे अमीर लोगों में शामिल भारतीय मूल के हिंदुजा ब्रदर्स की फैमिली के संजय हिंदूजा की 2015 में हुई ग्रैंड शादी का समारोह उदयपुर में हुआ था। इस शादी में 150 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस दौरान शहर के बुक हुए होटल्स में फतह प्रकाश पैलेस भी था।
– इस हाईप्रोफाइल शादी में 208 चार्टर्ड प्लेन से मेहमान पहुंचे थे। 800 वीवीआईपी को लाने ले जाने के लिए मुंबई से बीएमडब्ल्यू मंगवाई गई थीं।
– इस शादी में सिंगर-एक्टर जेनिफर लोपेज, अमेरिकन आर्टिस्ट निकोल शरजिंगर, बॉलीवुड से अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस दी थी।
– इनके अलावा एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा, सोफी चौधरी, मनीष मल्होत्रा, नंदिता मेहतानी, महीप कपूर सहित कई सेलेब्स इस शादी में नजर आए थे।
– इन सभी के साथ, हॉलीवुड स्टार जॉन कैरी, बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान पत्नी सीमा खान के साथ, मलाइका अरोड़ा खान, विशाल ददलानी के साथ गौरी खान भी इस शादी में शामिल हुईं थीं।
– संजय हिंदुजा की शादी में स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल पत्नी के साथ, युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेरी, सऊदी अरब के शेख रसल खेरा, उद्योगपति गौतम अडाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल भी शामिल हुए थे।
– इसके अलावा मेहमानों के लिए 16 वोल्वो बस, 30 बीएमडब्ल्यू, 30 ऑडी, 30 मर्सिडीज, 40 इनोवा कारें और 14 लग्जरी नावों की व्यवस्था की गई थी।