ब्रेकअप के बाद ऐसे-ऐसे काम करती हैं लड़कियां, जानकर हो जायेंगे हैरान…

जीवन में एक समय ऐसा आता है जब हमें कोई इतना पसंद आ जाता है कि हम उसके साथ जिंदगी बिताने की सोचने लगते हैं। सबकुछ सही चलता है लेकिन अचानक कुछ चीजें ऐसी हो जाती है कि रिश्‍ते में दरार आ जाती है। फिर वही दो लोग अलग होने की बात करने लगते हैं जिन्‍होनें साथ जीने मरने की कसमें खाई थी। जीं हां किसी भी रिलेशनशीप में जाना जितना आसान है, उससे निकलना उतना ही मुश्किल। ब्रेकअप का दौर बहुत मुश्किल होता है और इसके बाद हर किसी में काफी सारे बदलाव आते हैं। ब्रेकअप के इस दर्द को लड़कियां अपने ही तरीके से हैंडल करती हैं। आइए जानें कि ब्रेकअप के बाद क्‍या करती है लड़कियां।

#ब्रेकअप के बाद लड़कियां सबसे पहले अपने ब्वॉयफ्रेंड का नंबर डिलीट करती है। ताकि वे उसे वापस कॉल ना कर सके। हालांकि अपने ब्वॉयफ्रेंड का नंबर उनके दिमाग में जरूर सेव रहता है।

#ब्रेकअप के बाद लड़कियां ज्यादातर अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ वक्त बिताती है या फिर वे ऎसी फ्रेंड्स के साथ रहती है जो सिंगल हो। इससे उनके बीच रिलेशनशिप की बातें नहीं आती, जो पास्ट को भूलाने में मदद करती है।

#ये एक कॉमन फेक्टर है। ब्रेकअप के बाद लड़कियां अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में जानने के लिए सोशल साइट्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर आदि पर उसके प्रोफाइल पर नजर रखती है।

#ब्रेकअप के बाद लड़कियां पूरी तरह से रिलेशनशिप एक्सपर्ट बन जाती है और अपने ग्रुप की बाकी लड़कियों को इस पर लेक्चर देती हैं। किसी के रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी बात होने पर वे अपनी राय देना नहीं भूलती और अपने एक्सपीरियंस को उससे जोड़ने लगती है।

#ब्रेकअप के बाद जब लड़कियां दूसरे कप्ल्स को देखती हैं तो उन्हें अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बिताए पल याद लगते हैं। ऎसे में वे उसे याद करते हुए सेड हो जाती है। 

Back to top button