इंडोनेशिया में इस विशाल अजगर को मारकर खा गए गांव वाले…

इंडनोशिया के एक गांव में एक विशाल अजगर को स्थानीय व्यक्ति से टकराना महंगा पड़ गया. स्थानीय व्यक्ति ने अजगर को मार डाला और बाद में उसे गांव वाले खा गए. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुमात्रा के बटांग गंसल जिले में पाम तेल बागान सड़क पर सुरक्षा गार्ड रॉबर्ट नबाबन का सामना सांप से हुआ. स्थानीय मीडिया खबरों के मुताबिक नबाबन ने अजगर को पकड़ने की कोशिश की, जो करीब 7.8 मीटर लंबा था. अजगर ने नबाबन पर हमला कर दिया. नबाबन और सांप के बीच तब तक लड़ाई होती रही जब तक नबाबन ने उसे कुछ ग्रामीणों की मदद से खत्म नहीं कर दिया. इसमें गार्ड को गंभीर चोटें आई हैं.

अजगर के शव को दिखाने के लिए गांव के द्वार पर टांग दिया गया और बाद में उसे काटकर, तलकर खाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि नबाबन का हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गया है और हो सकता है कि डॉक्टरों को उसका हाथ काटना पड़े. उन्होंने कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है कि अजगर को खा लिया गया है.

 
Back to top button