घर पर बने इस नुस्खे से आपकी त्वचा हो जाएगी बर्फ जैसी गोरी, जानिए कैसे बनायें यह फेशियल

दोस्तों हम आज एक बार फिर आ गए हैं आपको गोरा बनने की एक शानदार टिप्स लेकर. हमारी पिछली गौरा बनाने की टिप्स से लोगो को इतना फायदा हुआ हैं कि वो इस प्रकार की और भी टिप्स जानना चाहते हैं. एक यूजर ने हमसे कहा कि वो ब्यूटी पार्लर में जा कर महंगे फेशियल नहीं कराना चाहती हैं. इसलिए घर पर ही कोई ऐसा तरीका बताइए कि जिसे हम शादी पार्टी में जाने से पहले लगा सके. बस इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके लिए घर पर बना एक असरदार फेशियल की विधि लेकर आए हैं.

इस फेशियल को आप किसी भी कार्यक्रम में जाने के पहले लगा सकते हैं. इससे आपकी त्वचा में एक्स्ट्रा चमक आ जाएगी. साथ ही यदि आप इसका इस्तेमाल रोजाना करेंगे तो दस दिन के अन्दर ही आपकी स्किन का कलर और साफ़ हो जाएगा. हमारी सलाह यही होगी कि आप बाजार से कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल ना करे. इनमे कई रासायनिक केमिकल्स का प्रयोग होता हैं जो आपकी स्किन को शायद गौरा बना भी दे लेकिन इसके ज्यादा उपयोग से आपको स्किन सम्बंधित कोई दूसरी बिमारी हो सकती हैं. इसलिए घर पर बने ये नुस्खे सबसे ज्यादा सेफ और कारगर रहते हैं.

चावल के फेशियल से बनाए चेहरे को गौरा

दोस्तों आज की ब्यूटी टिप्स में हम आपको चावल के फेशियल के जरिए गौरा होने का राज बताएँगे. इस फेशियल को हम लोग 3 स्टेप्स में करेंगे.

स्टेप #1: इस चरण में हम सबसे पहले क्लीनजिंग के लिए पेस्ट तैयार करेंगे. इसे तैयार करने के लिए आपको चाहिए एक चमच चावल का आटा और आधा चम्मच दही. यदि आपके पास चावल का आटा नहीं हैं तो आप चावलों को मिक्सर में पीस कर इसे तैयार कर सकते हैं. यदि आप पेस्ट को अधिक मात्रा में बनाना चाहते हैं तो 2 चममच चावल का आटा और एक चम्मच दही भी ले सकते हैं. इन दोनों सामग्रियों को अच्छे से मिला ले. अब इसे अपने चेहरे पर मसाज करते हुए लगाए. दो से चार मिनट तक मसाज करने के बाद इसे पांच मिनट यूं ही रहने दे और फिर चेहरे पानी से धो ले.

स्टेप #2: एक कटोरी में दो चम्मच चावल पानी में भिगो दे. अब इन चावल को मिक्सर में पीस गाड़ा पेस्ट तैयार कर ले. इस पेस्ट के अन्दर एक चम्मच शहद की और एक चम्मच दही की डाले और इसे अच्छे से मिक्स करे. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए और 20 मिनट के लिए छोड़ दे. इसके बाद पानी से इसे धो ले.

स्टेप #3: भिगो के रखे चावल के पेस्ट में एक चम्मच चन्दन पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला ले. अब इन सभी सामग्रियों को मिक्स कर चेहरे पर मसाज करते हुए अप्लाई करे. ये मसाज सर्कल मोशन में करेंगे तो बेहतर रहेगा. करीब 5 मिनट तक मसाज करने के बाद इसे पानी से धो ले.

इन तीनो स्टेप्स को करने के बाद आप पाएंगे कि आपकी त्वचा का रंग पहले से ज्यादा निखर गया हैं. ये नुस्खा आपकी स्किन की गहराई से सफाई करता हैं, जिसके चलते आपका चेहरा चमकने लगता हैं. तो अगली बार यदि आपके पास ब्यूटी पार्लर जाने का टाइम या पैसा नहीं हो तो आप घर पर ही इस फेशियल को ट्रॉय कर सकते हैं.

Back to top button