डनलप के गद्दे पर सोता है ये बकरा, CCTV से होती है निगरानी

  • एमपी के रायसेन में भूरा नाम के बकरे के लिए पप्पू भाई ने अपने घर में एक पूरा कमरा छोड़कर रखा है। इस कमरे में बकरे के लिए पलंग रखा गया है। इस पलंग पर बिछाए गए डनलप के गद्दे पर ही भूरा सोता है। इतना ही नहीं उसके लिए कमरे में कूलर और पंखे भी लगवाए गए हैं। इसके अलावा बकरे की सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गई है। 
    This goat sleeps on Dunlop's mattress, CCTV is monitored

    क्यों करते हैं बकरे की इतनी सुरक्षा…

    सीसीटीवी कैमरे से नजर

    -बच्चों की तरह पाला गया बकरा कहीं कोई चोरी न कर ले, इसके लिए पप्पू भाई ने घर के मुख्य दरवाजे के सामने सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा है। 
    -इससे गली में आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर घर में बैठकर ही रखी जाती है। इसके अलावा बकरे की खाने का भी विशेष ध्यान रखा जाता है।

    ये भी पढ़ें:- भागने की तैयारी में था राम रहीम, मशीन गन लेकर गया था कोर्ट

    75 किलो है बकरे का वजन

    -पप्पू भाई बताते हैं कि यह बकरा उन्होंने छह महीने की उम्र में 15 हजार रुपए का खरीदा था। वे दो साल से इसकी बच्चों की तरह देखरेख कर रहे हैं। 
    -उनका कहना है कि यह बकरा उनके लिए बहुत अजीज है। ईद पर वे इसकी कुर्बानी देंगे। उनके मुताबिक अजीज चीज की कुर्बानी का खास महत्व है। 
    -इस बकरे की बाजार में कीमत करीब 40 हजार रुपए बताई गई है।

    अगली ईद के लिए भी पाला है बकरा

    -भूरा के अलावा एक छोटा बकरा पप्पू ने अगली ईद पर कुर्बानी देने के लिए पाला हुआ है। 
    -उस बकरे को भी भूरा की तरह ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
Back to top button