इस लड़की ने FB पर BJP के लिए लिखा कुछ ऐसा, तो मिली रेप की धमकी

  • लखनऊ. सपा की प्रदेश प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक को उनके फेसबुक अकाउंट पर लखनऊ के रहने वाले एक युवक ने रेप करने की धमकी दी है। इसके बाद पंखुड़ी पाठक ने दिल्ली स्थित घर के पास मायापुरी थाने में केस दर्ज कराया है। पंखुड़ी पाठक ने बातचीत करते हुए कहा, “कानून का डर यूपी में नहीं है। यही वजह है लोग किसी को कुछ भी कहने के लिए फ्री हैं । सोशल मीडिया से लेकर सामाजिक जगहों पर लोग महिलाओं को बिना हिचक और बिना किसी डर के किसी भी तरह के शब्द इस्तेमाल करते हैं। ये दिखाता है यूपी में किस तरह का एंटी रोमियो स्क्वायड चल रहा है।”
    इस लड़की ने FB पर BJP के लिए लिखा कुछ ऐसा, तो मिली रेप की धमकी

     इस पोस्ट पर मिली रेप की धमकी

    -दरअसल, पंखुड़ी पाठक ने फेसबुक एक पोस्ट करके राय मांगी थी, पोस्ट में पंखुड़ी ने पूछा था, “ऐसा कौन सा काम है, बीजेपी के लोगों ने नहीं किया।” फेसबुक पर पंखुड़ी पाठक की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लखनऊ के रहने वाले पंकज शुक्ला ने कहा, “रेप तुम्हारा होना चाहिए। तुम बच कैसे गई।” इसके बाद पंखुड़ी पाठक के समर्थन में भी एक हजार से ज्यादा लोगों ने रीट्वीट करते हुए काफी कुछ कहा।इस लड़की ने FB पर BJP के लिए लिखा कुछ ऐसा, तो मिली रेप की धमकी

    “ये एंटी स्कवॉयड आज तक समझ नहीं आया”

    – पंखुड़ी पाठक ने कहा, “जिस तरह से मुझे कमेंट किया गया, उससे मुझे ऐसा लगा जैसा यूपी में जंगलराज चल रहा है। ये राम राज्य का नारा देने वालों की सरकार आने के बाद की स्थिति है।”
    – “मुझे आज तक समझ नहीं आया, आखिर कैसे एंटी रोमियो स्क्वॉयड चलाया जा रहा है। जहां हर रोज खुले आम अपराधी बाहर घूमते हैं। लड़कियों, बच्चियों का रेप करते हैं। उनके हक में आवाज उठाओ, तब ऐसी गंदी मानसिकता के लोग सोशल मीडिया पर भी आकर रेप की धमकी देते हैं।
    – “ये पंकज शुक्ला नाम का आदमी जिसने मुझे धमकी दी, वो यूपी पॉवर कार्पोरेशन में ही काम करने वाला है। उसका नम्बर भी उस पर दिया है। उससे कई लोगों ने बता की तो, उन्हें भी वो मारने और देख लेने की धमकी दे रहा।”
    -“कानून का डर जब खत्म हो जाता है,तब गंदे लोग ऐसी बातें करते हैं। वो जानते है, उनका कोई कुछ नहीं कर सकता है।”
    – “मैंने दिल्ली स्थित मायापुरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई ह है। अब यूपी की सरकार महिलाओं के सम्मान को लेकर कितनीं चिंतित है, ये देखना है।”इस लड़की ने FB पर BJP के लिए लिखा कुछ ऐसा, तो मिली रेप की धमकी

    इसे भी देखें:- राज ठाकरे ने सरकार पर बोला हमला, पहले सुधारो रेल नेटवर्क फिर बुलेट ट्रेन की बात

    कौन है पंखुड़ी पाठक

    – सपा की दिल्ली में यूथ विंग से करियर की शुरूआत  थी। 2017 में चुनावों के दौरान सपा का प्रवक्ता बनाया गया था।
    – इसके पहले भी भाजपा के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने एक चैनल में डिबेट के दौरान गलत शब्दों का प्रयोग किया था, जिसके बाद से पंखुड़ी को लोगों का खास तौर पर यूथ लीडर्स का सपोर्ट मिला।
    – इस वक्त सपा की प्रदेश प्रवक्ता हैं। डिम्पल यादव की बहुत करीबी मानी जानें वाली पंखुड़ी सपा परिवार के बहुत ही करीबी माने जाने वालों में एक हैं।
Back to top button