इस चीनी रिपोर्टर ने ब्रिक्स सम्मेलन में गाया भारतीय गाना…

दुनिया में भारतीय फिल्मों और संगीत का गहरा प्रभाव है। खासकर चीन में जहां भारतीय फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। इसका उदाहरण ब्रिक्स सम्मेलन में भी नजर आया जहां एक महिला चीनी रिपोर्टर भारतीय फिल्मों के गाने गुनगुनाती नजर आई।
इस रिपोर्टर का एक वीडियो सामने आया है जो काफी पसंद किया जा रहा है। खबरों के अनुसार यह महिला टैंग युआगई, चीनी रेडियो के लिए रिपोर्टिंग करती है।
जब पत्रकारों ने इनसे मुलाकात की तो कैमरे पर वो भारतीय संगीत के लिए अपना प्यार दिखाने से पीछे नहीं रही और 1979 में आई फिल्म नूरी का मशहूर गीत आ जा रे ओ मेरे दिलबर गाने लगी।
इसे भी पढ़े: स्वयं हिटलर द्वारा लिखी ‘मीन कैम्फ’ को मिल सकते है इतने हजार डॉलर
इस महिला को गाते देख आपको भी यह पसंद आएगा। इससे पहले पीएम मोदी ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे जहां भारतीय समुदाय से मुलाकात की। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया बल्कि मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे भी लगाए।





