इस बच्चे की कमर पर है ऐसी चीज़ देखकर आप भी जोड़ लेंगे अपने हाथ

आजतक आप सभी ने दो सिर या चार पैर वाले बच्चे देखे भी होंगे और उनके बारे में सुना भी होगा. वहीँ कई मामले तो ऐसे भी रहे हैं जब पैदा हुए शिशु की दो से ज्यादा आंखें भी देखने को मिली हैं, लेकिन इस बार जो मामला सामने आया है वो काफी हैरान कर देने वाला है. यह मामला इलाहाबाद में कौंधियारा विकास खंड के कुकुढ़ी गांव का है। जहाँ एक तीन साल के बच्चे की पूंछ निकली हुई है. कुछ लोग इसे ईश्वर का चमत्कार समझते हुए बच्चे को बजरंगबली के नाम से बुलाने लगे हैं।

हम आपको बता दें कि कुकुढ़ी गांव में रहने वाले रामसुंदर यादव की शादी मई 2011 में कविता यादव के साथ हुई थी. फिर 2 अक्टूबर 2014 को उनके बेटे कृष्णा का जन्म हुआ लेकिन बच्चे के कमर के पास एक मांस का टुकड़ा निकला हुआ था. शुरुवाती समय में घर के सदस्यों ने इतना ध्यान नहीं दिया लेकिन जब बच्चा बड़ा होने लगा तो वह टुकड़ा पूंछ का आकार लेता चला गया.

बच्चे कि माँ ने कहा कि पति दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते हैं इसलिए उनका आना भी कम होता है. पहले तो वो ऑपरेशन के लिए राज़ी नही हुए लेकिन जब वो तैयार हुए तो कोई न कोई रूकावट आ जाती थी. वह बच्चा गाँव वालों के दिए नाम बजरंगबली से इतना चर्चित होने लगा कि लोग उसे दूर दूर से देखने आते थे. जिस वजह से उस गाँव को भी लोग जानने लगें.

इस मामले में एसआरएन हॉस्पिटल के डॉ विपुल कुमार का कहना है कि “ये हार्मोनल प्रॉब्लम है. 20 हज़ार में से एक केस ऐसा होता है पर कोई ख़तरनाक बात नही है. नॉर्मल ऑपरेशन करके इसे हटाया जा सकता है.” लेकिन इस चीज़ का ध्यान रखना होगा अगर ऑपरेशन के बाद ये फिर से बढ़ता है तो अंदरूनी ऑपरेशन करना पड़ेगा जो क्रिटि‍कल हो सकता है।”

हम आपको बता दें कि पहले इस खबर को झूठा माना जा रहा था लेकिन इस मामले की पुष्टि के बाद ये बात सामने आई कि ये खबर सच है. यह पूंछ इस बच्चे की ही है.

Back to top button