IPL परफॉर्मेंस के बाद इस अभिनेता ने ऐसे दिया प्रभु देवा को ट्रिब्यूट

IPL 2018 का आगाज बहुत ही भव्य अंदाज में हुआ। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, प्रभु देवा, तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस, मीका सिंह और ऋतिक रोशन ने स्टेज पर परफॉर्म किया। वरुण धवन के लिए यह पहला मौका था कि जब उन्होंने प्रभु देवा के साथ परफॉर्म किया था और इसीलिए वह इस परफॉर्मेंस के बाद काफी इमोशनल होते नजर आए।IPL परफॉर्मेंस के बाद इस अभिनेता ने ऐसे दिया प्रभु देवा को ट्रिब्यूट

वरुण धवन ने इस परफॉर्मेंस के बाद एक ट्विटर लाइव किया जिसके जरिए उन्होंने प्रभु देवा को ट्रिब्यूट दिया। वरुण ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत फक्र का मौका है। इसलिए नहीं कि मैंने पहली बार आईपीएल में परफॉर्म किया है बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने पहली बार प्रभु सर के साथ स्टेज पर परफॉर्म किया है।

उन्होंने कहा कि मैं उनका आशीर्वाद पहले भी ले चुका हूं लेकिन पहली बार उनके साथ परफॉर्म किया। वरुण धवन इस मौके पर काफी एक्साइटेड होते नजर आए। इसी बीच एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस काफी नॉटी होती नजर आईं। क्योंकि वह बार-बार वरुण धवन को लाइव के बीच छेड़ती और परेशान कर रही थीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह दूसरी बार है जब उन्होंने आईपीएल में परफॉर्म किया है। जैकलीन के लिए वरुण ने कहा कि वह भी स्पेशल हैं क्योंकि वह भी यहां पर हैं। यह हमारे लिए इस वजह से भी खास बात है क्योंकि हमने बहुत स्पेशल चीज की है। इसी के साथ वरुण ने अपना लाइव खत्म किया।

वरुण धवन के इस लाइव वीडियो हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण धवन जल्द ही फिल्म ‘अक्टूबर’ में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर वीडियो रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म एक रोमांटिक कहानी होगी। इसके अलावा फिल्म “सुई धागा” में भी वरुण धवन काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में होंगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो सुई धागा में वरुण धवन एक दर्जी का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर और ट्रेलर वीडियो अब तक रिलीज नहीं किया गया है।

Back to top button