कैंसर जैसी बीमारी के लिए रामबाण हैं ये अनोखा फल, जान लें इसके और भी फायदे

 फल आपके लिए बहुत लाभकारी होते हैं, ये तो आप जानते ही हैं। उनमे से ही एक होती है रसभरी जो आपके लिए बेहद फायदेमंद होती है। वैसे भी फलों का सेवन हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। रसभरी एक छोटा सा पीले रंग का स्वादिष्ट फल होता है। वैसे ये और भी रंगों की आती है, लेकिन पिले और लाल रंग में जायद मिलती है। इसे खाने में भी लिया जाता है।  यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रसभरी में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक होते हैं।


– अगर आपको शुगर की समस्या है तो दो कप पानी में थोड़ी सी रसभरी को डालकर तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। रोजाना सुबह इस पानी का सेवन करने से आपकी शुगर की समस्या ठीक हो जाएगी।

– रसभरी में पॉलीफिनॉल और कैरोटेनॉयड्स की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो लंग कैंसर के खतरे को कम करती है।
– आंखों के लिए भी रसभरी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। रसभरी में भरपूर मात्रा में विटामिन A मौजूद होता है। रोजाना रसभरी का सेवन करने से आंखों से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं।
– अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं या उनमें दर्द रहता है तो रोजाना रसभरी का सेवन करें। रसभरी में प्रेक्टिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो शरीर में कैल्शियम और फास्फोरस की मात्रा को सही बनाए रखता है।

– दिल के लिए रसभरी  का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइटोकेमिकल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो दिल के लिए फायदेमंद होती है।
– पीलिया की बीमारी में रसभरी की पत्तियों को पीसकर दो चम्मच पानी के साथ सेवन करने से पीलिया की बीमारी से आराम मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button