महंगे हुए Vivo Y Series के ये दो स्मार्टफोन, जाने कितनी बढ़ी कीमत…

स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (Vivo) ने अपनी Y-Series के दो फोन के दाम बढ़ा दिए हैं। यह स्मार्टफोन Vivo Y20A और Vivo Y20G हैं। यह दोनों ही बजट कैटेगरी के डिवाइस हैं। इन स्मार्टफोन की कीमत 1,000 रुपये तक बढ़ी है। इन स्मार्टफोन्स की नई कीमत वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म Amazon पर दिखने लगी है।
इतनी बढ़ गई है वीवो के इन स्मार्टफोन की कीमत
Vivo Y20A स्मार्टफोन 500 रुपये महंगा हो गया है। पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 11,490 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 11,990 रुपये हो गई है। वहीं, Vivo Y20G के दोनों वेरियंट की कीमत 1,000 रुपये बढ़ गई है। इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत पहले 12,990 रुपये थी, जो कि अब बढ़कर 13,990 रुपये हो गई है। वहीं, फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत अब बढ़कर 15,990 रुपये हो गई है, जो कि पहले 14,990 रुपये थी।





