इन चीजों का बार-बार हाथ से गिरना होता है अशुभ, जानिए इनके संकेत

वास्तु के मुताबिक कुछ चीजों का बार-बार हाथ से गिरना शुभ नहीं माना जाता। ये आने वाली परेशानियों का संकेत भी हो सकता है। यहां जानिए किस चीज के गिरने का क्या अर्थ होता है।


 
वास्तु के मुताबिक, नमक का बार बार हाथ से गिरना आपके परिवार पर शुक्र और चंद्रमा के नकारात्मक असर को दिखाता है। इससे घर में पैसों की हानि के साथ मानसिक तनाव के हालात उत्पन्न हो सकते है। ये आपके घर में वास्तुदोष का संकेत भी हो सकता है। गैस पर चढ़ा हुआ दूध गिरना ठीक नहीं माना जाता है। न ही किसी और तरीके से भी दूध को गिरना चाहिए। दूध का बार बार गिरना परिवार में नेगेटिव शक्तियों के आसपास होने का प्रतीक होता है।

वही बार बार काली मिर्च का गिर कर बिखर जाना भी शुभ नहीं माना जाता है। इसका दांपत्य जिंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पति एवं पत्नी के बीच तनाव के हालात उत्पन्न होते हैं। तेल का संबंध शनिदेव से माना गया है। कभी कभार तेल का गिरना आम बात है, मगर यदि ये अक्सर होता है, तो ये शनिदेव की नाराजगी का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपके परिवार पर कई प्रकार की मुसीबतें आ सकती हैं। अन्न का अक्सर हाथ से गिरना इस बात का संकेत है कि अन्नपूर्णा देवी आपसे नाराज हैं। ऐसे में आपको उनसे क्षमा याचना करनी चाहिए तथा अन्न के नष्ट को रोकना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button