अमेजन पर आज से मिलेगा ये स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स

लेनोवो ने अगस्त महीने में अपना नया स्मार्टफोन के8 नोट भारत में लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन शुक्रवार से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन इंडिया पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लेनोवो का यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें दो रियर कैमरे दिए गए हैं। आज दोपहर 12 बजे से अमेजन की वेबसाइट पर जा कर आप इसे खरीद सकेंगे। यह हैंडसेट गोल्ड और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।

फोन की कीमत व स्पेसिफिकेशन
पेट्रोल की कीमत: मुंबई में सबसे महंगा, इन राज्यों में पढ़ें क्या हैं दाम
इस डिवाइस की कीमत 3जीबी रैम और 32 जीबी रोम वेरिएंट के लिए 12,999 रुपए और 4 जीबी रैम और 64 जीबी रोम वेरिएंट के लिए 13,999 रुपए रखी गई है। लेनोवो के8 नोट एंड्रॉयड 7.1.1 नोगाट पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। डिवाइस में 10 कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसके साथ मेमोरी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
कैमरे की बात की जाए तो इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही इसमें एलइडी फ्लैश भी दिया गया है।





