आईफोन के टक्कर में ये स्मार्टफोन्स हैं कम कीमत में उपलब्ध

नई दिल्ली। एप्पल ने अपने एनिवर्सरी एडिशन आईफोन 10, आईफोन 8 और 8 प्लस को लॉन्च कर दिया है। इसी के साथ इस इवेंट में एप्पल वॉच और एप्पल टीवी को भी लॉन्च किया गया है। कंपनी ने आईफोन 8 की कीमत 699 डॉलर, 8 प्लस की कीमत 799 डॉलर और आईफोन X या आईफोन 10 की कीमत 999 डॉलर रखी है।

These smartphones in collision with the iPhone Anniversary

सभी मॉडल दो वैरिएंट 64GB और 256GB में उपलब्ध होंगे। आईफोन 8 और 8 प्लस शिपिंग के लिए 22 सितम्बर से उपलब्ध होंगे। आईफोन 10 की प्री-बुकिंग 27 अक्टूबर और शिपिंग 3 नवंबर से शुरू होगी। कंपनी ने 32GB वैरिएंट को खत्म ही कर दिया है। कंपनी ने इस बार अपने फोन में टच आईडी, फेस रिकग्निशन, OLED डिस्प्ले, बेहतर कैमरा जैसी टेक्नोलॉजीज पर काम किया है। इस पोस्ट में हम आपको आईफोन के सामने उससे कम कीमत में मौजूद अन्य स्मार्टफोन्स के बारे में बताएंगे, जिनमें समान फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं।

नीचे दी गई पिक्चर में स्मार्टफोन्स की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत में कम्पैरिजन किया गया है। जहां एप्पल आईफोन X उन्हीं फीचर्स में उपभोक्ताओं को 89,000 रुपये का पड़ेगा। वहीं, आईफोन 8 और 8 प्लस समेत सैमसंग के फोन्स में वैसे ही फीचर्स सस्ते दाम में उपलब्ध है।

पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

सभी फोन्स को कम्पेयर करें तो आईफोन 8 , 8 प्लस में X की तरह कोर 6 प्रोसेसर है। वहीं सैमसंग में तो इससे भी बेहतर कोर 8 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज के मामले में भी जहां आईफोन में यूजर के पास मैमोरी बढ़ाने जैसा कोई विकल्प नहीं होता। वहीं, सैमसंग में उपभोक्ताओं को एक्सपेंडेबल मैमोरी का विकल्प मिलता है। तो जो लोग 64GB स्टोरेज वाला आईफोन लेंगे उनके लिए वो 16GB के बराबर ही होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइल्स, फोटोज, एप्स सभी हैवी होंगी, जो ज्यादा स्पेस लेंगी।

फ्रंट कैमरा में भी एंड्रॉयड आईओएस को मात दे रहा है। जहां सैमसंग के फोन 8MP ऑफर कर रहे हैं, वहीं आईफोन में 7MP का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। प्राइमरी कैमरा की बात करें तो सभी में अपने-अपने फीचर्स के साथ 12MP कैमरा दिया है। डिस्प्ले में उपभोक्ताओं को आईफोन बेहतर विकल्प लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आईफोन 8, 8 प्लस और X को अलग-अलग स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है ।वहीं, सैमसंग की 6.2 की बड़ी स्क्रीन सीमित लोगों को ही आकर्षित करेगी।

Back to top button