MP: पॉश इलाकों में चल रहे हैं ये रैकेट, पार्ट टाइम जॉब की तरह हो रहा है काम…

इंदौर। मिनी मुंबई के रूप में मशहूर इंदौर में पिछले एक साल में एक दर्जन से ज्यादा हाईप्रोफाइल रैकेट पकड़ा चुके हैं। इनमें कॉलेज की छात्राओं से लेकर विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक यह पूरा खेल अब सोशल मीडिया और स्पा के जरिए चलाया जा रहा है। इसी हफ्ते स्पा सेंटर में पकड़ाए एक रैकेट की सरगना ने तो इसे अपना बिजनेस ही बना लिया है। कई महिलाएं और लड़कियां ये काम पार्ट टाइम जॉब की तरह कर रही हैं।
MP: पॉश इलाकों में चल रहे हैं ये रैकेट, पार्ट टाइम जॉब की तरह हो रहा है काम...

पढ़ें, वाट्सएप पर भेजते हैं प्रोफाइल यहीं तय होता है रेट…

– पिछले एक साल में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने करीब 10 से 12 जगह पर कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक पहले शहर में कुछ बदनाम बस्तियों में ये गोरखधंधा होता था, लेकिन अब इन काम में लगे लोगों ने अपना तरीका बदल लिया है। पुलिस के अनुसार अब यह काम सोशल मीडिया के जरिए किया जा रहा है। इसके अलावा ब्यूटी सैलून और स्पा सेंटरों की आड़ में भी जिस्मफरोशी के अड्‌डे चल रहे हैं। पुलिस के एक अलाधिकारी ने बताया कि इंदौर में करीब 500 से ज्यादा लड़कियां और महिलाएं इस काम में लगी हुई हैं। इनमें बंग्लादेश, थाइलैंड की कुछ लड़कियां भी हैं। 

पॉश इलाकों में सबसे ज्यादा धंधा

– 2014 में तत्कालीन आईजी ने इंदौर में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार पर कार्रवाई के लिए शहरभर का स्कैन करवाया था। इसमें विजयनगर, हीरानगर, सपना-संगीता रोड, एरोड्रम क्षेत्र, अन्नपूर्णा, एमजी रोड सहित अन्य क्षेत्रों के 50 से ज्यादा सेंटर पर अनैतिक कार्य होने का पता चला था। विशेष टीम ने विजयनगर, सपना-संगीता रोड और जूनी इंदौर में लगातार छापा मार कर 6 से ज्यादा केस बनाए थे। तब इस रैकेट को संचालित करने के तरीके और स्थानीय पुलिस अफसरों की साठगांठ का भी खुलासा हुआ था। इस कार्रवाई से जुड़े पुलिसकर्मी और मुखबिरों ने अब मौजूदा अधिकारियों को 150 सेंटरों की सूची सौंपी है, जहां इस प्रकार की अवैध गतिविधियां चल रही हैं। इनमें से ज्यादातर सेंटर शहर की पाॅश कॉलोनियों में हैं। जानकारी के अनुसार इसके लिए रेट 1 हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक देने होते हैं।

इसे भी देखें:- अभी-अभी: पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

यहां विशेष नजर

विजयनगर :यहां शहर के 50 से ज्यादा सर्वाधिक स्पा और ब्यूटी सेंटर हैं। इनमें कई सेंटर पर अनैतिक कार्य होने की खुफिया सूचना पुलिस को मिली है।
तुकोगंज : इस क्षेत्र में चार सेंटर की जानकारी है, जहां पर अनैतिक कारोबार चल रहा है।
भंवरकुआं : यहां के सात सेंटरों पर खुफिया तौर पर पुलिस से जुड़े लोग रैकी कर चुके हैं।
जूनी इंदौर :यहां पर 2014 में भी कार्रवाई हुई थी, उसी क्षेत्र के सेंटर नाम बदलकर संचालित हो रहे हैं।
पलासिया : इस क्षेत्र के सेंटरों में होस्टल की लड़कियों की लिप्तता की सूचना पुलिस को मिली है।

हम स्कैन कर रहे हैं

शहर में स्पा और ब्यूटी सेंटर के नाम पर चल रहे अनैतिक कारोबार की स्कैनिंग करवा ली गई है। यदि इसमें पुलिस की साठगांठ पाई गई तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।- हरिनारायणाचारी मिश्र, डीआईजी
Back to top button