इन लोगों को भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए सोने की अंगूठी, वरना जीवन भर…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना पहनना हर व्यक्ति के लिए शुभ नहीं होता है। इसका परिणाम शुभ व अशुभ दोनों पड़ता है। कुछ लोगों के लिए सोना पहनना बहुत शुभफल प्रदान करता है वहीं कुछ लोगों को इससे बहुत ही बुरे फल प्राप्त होते हैं। माना जाता है की हर धातु किसी न किसी ग्रह से संबंधित होती है। बाएं हाथ में सोने की बनी चीज पहनने से बचना चाहिए।  

ये लोग न पहने सोने की अंगूठी

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, मेष, कन्या और धनु राशि के लोगों को सोने की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। इन तीन राशियों के जातक यदि सोने की अंगूठी पहनते हैं तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

भूलकर भी सोना कमर में न पहने इससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए चांदी की बनी चीजें पहनें।

जिन लोगों को संतान नहीं होती है या होती है तो उसके लिए आपको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे लोगों को सोने की अंगूठी रिंग फिंगर में पहनना चाहिए।

यदि आप दांपत्य जीवन खुशहाल बनाना चाहते हैं तो आपको सोने की अंगूठी इंडेक्स फिंगर में पहनना चाहिए और गले में हमेशा सोने की चैन पहनना चाहिए।

Back to top button