इन लोगों को Facebook पर नहीं किया जा सकता ब्लॉक

मार्क जकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिस्किला चान को फेसबुक पर अब ब्लॉक नहीं किया जा सकता है. उनके प्रोफाइल को बहुत बार ब्लॉक किया गया, जिसके कारण सोशल मीडिया की इस दिग्गज कंपनी ने यह कदम उठाया है. जब लोग आपके पोस्ट नहीं देखना चाहते, तो वे या तो आपको अनफ्रेंड कर देते हैं या फिर आपको फॉलो करना बंद कर देंगे या आपको ब्लॉक कर देंगे.

इन लोगों को Facebook पर नहीं किया जा सकता ब्लॉक

लेकिन अगर आप इन दोनों की प्रोफाइल पर ब्लॉक का बटन दबाते हैं तो आपको एक ‘ब्लॉक इरर’ का मैसेज वापस मिलेगा, जिसका मतलब यह है कि जकरबर्ग और प्रिस्किला को ब्लॉक करने में समस्या आ रही है, इसलिए आप दोबारा प्रयास करें. जकरबर्ग फेसबुक के अपने निजी पेज पर अपनी निजी जिंदगी और कार्यक्रम के बारे में लगातार खबरें डालते रहते हैं.

इसके अलावा आपको बता दें टेक्नोलॉजी दिग्गज फेसबुक के को-फाउंडर और मुखिया मार्क जकरबर्ग दूसरी बार बेटी के पिता बने हैं. जकरबर्ग ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी थी. मार्क ने अपनी बेटी संग फैमिली फोटो को भी फेसबुक में साझा किया था. फेसबुक के मुखिया ने अपनी बेटी के नाम एक लेटर भी फेसबुक में लिखा है जहां उन्होंने उसे ‘अगस्त’ नाम से पुकारा है.

अगस्त को लिखे खत में जकरबर्ग ने लिखा है कि, मैं और तुम्हारी मॉम दोनों बहुत उत्साहित हैं. जब तुम्हारी बहन का जन्म हुआ था तब भी हमने दुनिया के बारे में खत लिखा था. अब तुम्हारा जन्म हुआ है, तुम एक ऐसे दुनिया में रहोगी जहां तुम्हें बेहतर शिक्षा मिलेगी , बिमारियां कम होंगी, मजबूत समुदाय और बेहतर समानताएं होगीं.

Back to top button