दिल्ली सरकार को NGT ने दिया मस्जिदों के लिए ये ऑर्डर, करें जांच अजान की आवाज नहीं होनी चाहिए तेज

  • नई दिल्ली.नेशनल ग्रीन ट्रीब्यूनल (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को ऑर्डर दिया है कि राजधानी में अजान से कहीं शोर तो नहीं हो रहा, इसकी जांच कराई जाए। अब केजरीवाल सरकार ईस्ट दिल्ली की मस्जिदों में पता करेगी कि वहां लगे लाउड स्पीकर्स की आवाज लिमिट से ज्यादा तो नहीं है। बता दें कि अजान की आवाज को लेकर सिंगर सोनू निगम ने कुछ महीने पहले ट्वीट किया था। मुस्लिम संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताया था। यहां तक कि सोनू के खिलाफ फतवा तक जारी हो गया। इसके विरोध में बॉलीवुड के सिंगर ने अपना सिर मुंडवा लिया था।
    दिल्ली सरकार को NGT ने दिया मस्जिदों के लिए ये ऑर्डर, करें जांच अजान की आवाज नहीं होनी चाहिए तेज

    एनजीओ ने दायर की है पिटीशन…

    – एनजीटी के चेयरमैन जस्टिस स्वतंत्र कुमार ने दिल्ली सरकार और दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (DPCC) को ऑर्डर दिया है कि नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
    – बुधवार को अलग-अलग मस्जिदों की तरफ से पेश वकील ने कहा कि यहां अजान के लिए लाउड स्पीकर का इस्तेमाल तो कर रहे हैं, लेकिन आवाज लिमिट से ज्यादा नहीं होती। उनकी मंशा लोगों को परेशान करने या नॉइज पॉल्यूशन के मानकों का तोड़ने की नहीं है। 
    – एनजीओ अखंड भारत मोर्चा ने एनजीटी में पिटीशन दायर कर आरोप लगाया है कि मस्जिदों में अवैध तौर पर लाउड स्पीकर्स के इस्तेमाल से आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर गलत असर पड़ रहा है।

    इसे भी देखें:- अभी-अभी: इस्तीफा देंगे सीएम योगी और केशव प्रसाद मौर्या…!

    यमुना में पड़ीं गणेश प्रतिमाओं पर भी जवाब मांगा

    – एनजीटी ने यमुना नदी में इधर-उधर बिखरी पड़ीं गणेश प्रतिमाओं पर भी बुधवार को दिल्ली सरकार और बाकी संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है।
    – इस मुद्दे पर दायर एक पिटिशन में कहा गया था कि इस संबंध में एनजीटी के आदेश लागू करवाने में दिल्ली सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है।
Back to top button