सामान्य से दिखने वाले ये लक्षण भी करते हैं प्रेगनेंसी की तरफ इशारा
प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह के शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सबके बीच प्रेगनेंसी के कई ऐसे लक्षण है, जिसके दिखने के बाद यह मान लिया जाता है कि आप प्रेगनेंट है। जी हां, प्रेगनेंसी के शुरूआती दौर में मॉर्निंग सिकनेस, चक्कर, हाथ पैर में सूजन, पीरियड्स का बंद होना और कमर दर्द होना आादि लक्षण महिला को महसूस होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन लक्षणों के अलावा भी कई ऐसे लक्षण है, जोकि प्रेगनेंसी की तरफ इशारा करते हैं? आज हम आपको उन्ही लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि काफी सामान्य होते हैं।
लगातार नाक बहना
लगातार नाक बहने की समस्या यूं तो जुकाम का संकेत है, लेकिन कई मामलों में यह प्रेगनेंसी का संकेत होता है। हालांकि, यह लक्षण बहुत कम देखने को मिलता है। यह प्रेगनेंसी के दूसरे महीने में होता है, जिसका इलाज महिला को समय रहते ही करा लेना चाहिए, ताकि शिशु को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
यूरीन से गंध आना
यूरीन से गंध आने की परेशानी को महिलाएं नज़रअंदाज़ कर देती है, लेकिन कई बार यह संक्रमण का संकेत हो सकता है, तो कई मामलों में यह प्रेगनेंसी का संकेत होता है। इसलिए अगर महिलाओं को यूरीन से गंध महसूस हो तो उन्हें तुरंत यूरीन टेस्ट करा लेना चाहिए, ताकि उन्हे किसी तरह की कोई परेशानी न हो। इसके अलावा बार बार पेशाब आना भी प्रेगनेंसी का लक्षण माना जाता है, इसलिए महिलाओं को इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।
अनिद्रा की परेशानी
जब शुरूआत में गर्भ धारण होता है, तो महिलाओं में नींद की काफी समस्या होती है। हालांकि, यह समस्या पहली तिमाही के बाद पूरी तरह से कम हो जाती है और महिलाओं को काफी नींद आने लगती है। अगर आपको अनिद्रा की परेशानी हो रही है, तो यह प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है, इसलिए आपको प्रेगनेंसी टेस्ट ज़रूर करा लेना चाहिए, ताकि आप प्रेगनेंसी को लेकर आश्वस्त हो सके।
बदन दर्द होनाप्र
यूं तो कई बार ज्यादा काम करने की वजह से बदन दर्द की शिकायत होने लगती है, लेकिन कई बार अगर महिलाएं बिना ज्यादा काम किये ही बदन दर्द महसूस कर रही है, तो यह प्रेगनेंसी का लक्षण हो सकता है। इसमें महिलाओं के पेट, कमर और पैर में असहनीय पीड़ा हो सकती है, जिसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए, बल्कि डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए, ताकि आप इस पल को काफी अच्छे से जी सके।