श्रीफल के इन उपायों से होगा आपका कल्याण

हिंदू धर्म में नारियल को बहुत ही शुभ माना जाता है। ‘श्रीफल’ के बिना किसी भी देवी-देवताओं की पूजा अधूरी मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र में नारियल से जुड़े कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिनका सकारात्मक असर तुरंत देखने को मिलता है। साथ ही जीवन की कई बड़ी मुश्किलों से निजात मिलता है। तो आइए जानते हैं –
‘श्रीफल’ के ज्योतिष उपाय
शनि दोष से मिलेगा छुटकारा
जो जातक शनि दोष, ढैय्या या फिर साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करना चाहते हैं, उन्हें शनिवार के दिन किसी भी पवित्र नदी में एक नारियल लेकर भाव के साथ ‘ॐ रामदूताय नम:’ जाप करते हुए प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव का नकारात्मक प्रभाव समाप्त होता है।
नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो गया है, तो आपको शनिवार के दिन लाल कपड़े में एक नारियल बांधकर भगवान गणेश को अर्पित करना चाहिए। इसके बाद इस नारियल को मुख्य द्वार पर टांग दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
कठिन परिश्रम का मिलेगा फल
कठिन परिश्रम के बाद भी अगर आपको उसका फल नहीं मिल रहा है, तो आपको किसी भी गुरुवार के दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा विधि अनुसार करनी चाहिए। साथ ही एक पीले कपड़े में नारियल लपेट कर उन्हें अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से आपको आपकी मेहनत का फल जल्द ही प्राप्त होगा।





