अगर आपकी हथेली पर है ये निशान तो समझो आपकी निकल पड़ी

हमारे देश में प्राचीन समय से ही हस्तरेखा ज्ञान का बोलबाला रहा है, जिसके तहत किसी भी व्यक्ति की हथेलियों को देखकर उनके जीवन से जुडी बातें जानी जा सकती हैं। अगर आपने कभी किसी की हथेली पर गौर किया होगा तो देखा होगा कि हथेली पर सीधी रेखाओं के अलावा रेखों से मिलकर कई तरह के निशान भी बने होते हैं। ये निशान इंसान के जीवन की घटनाओं और भाग्य के परिचायक होते हैं। आज हम आपको हथेली में स्थित ऐसे ही कुछ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते है कि उस व्यक्ति का भाग्य उज्ज्वल हैं और उसको जीवन में मान-सम्मान और धन का लाभ मिलता है। तो आइये जानते हैं हथेली के उन निशान के बारे में। 

* त्रिशूल 

त्रिशूल का निशान बहुत ही कम लोगों के हाथ में होता है। यह निशान होने से व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में उन्हें सभी तरह की सुख-सुविधाएं और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

* रथ 

जिस किसी के हाथ में रथ जैसा कोई निशान बनता है उसका जीवन राजा की तरह बीतता है। 

* स्वस्तिक 

हिन्दू धर्म में स्वस्तिक का निशान बहुत ही शुभ माना जाता है। जिस किसी की हथेली पर ये निशान पाया जाता है वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। समाज में उसका हमेशा मान-सम्मान बढ़ता है।

* मछली का निशान 

पति पत्नी जिस कमरे में सोये उस कमरे में नहीं होनी चाहिए ये चीज़े

मछली का निशान भी बहुत शुभ माना जाता है। जिसके हाथ में यह निशान होता वह एक स्थान पर कभी भी नही टिक पाता है। ऐसे लोगों को मान-सम्मान और धन लाभ मिलता है।

* झंडा 

हथेली पर झंडे का निशान संपन्नता और जीत का प्रतीक माना जाता है। जिस किसी की हथेली पर झंडे का निशान पाया जाता है अंत में जीत उसी की होती है।

Back to top button