MP में इस लग्जरी होटल जिसमें हॉट पूल के साथ हैं ये फैसलिटीज, यहाँ रुकी है टीम इंडिया
इंदौर.इंडियन और ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम शुक्रवार शाम इंदौर पहुंची थी। प्लेयर्स, कोच, डाइटीशियंस , फीजियोथेरेपिस्ट सहित पूरी टीम के लिए होटल में 80 कमरे बुक्ड हैं। बता दें कि पूरी टीम शहर के लग्जरी होटल ‘रेडिसन ब्लू’ में रुकी हुई है। ये होटल शहर की लग्जरी होटल्स में से एक है। इसमें सभी प्लेयर्स को डिलीशियस फूड के साथ कई सुविधाएं भी मिलेंगी।

1962 में इस ग्रुप ने की थी होटल की शुरुआत…
– ये होटल कार्लसन रेजिडोर होटल ग्रुप का है जिसे 75 साल से ज्यादा का हॉस्पिटेलिटी एक्सपीरियंस है। 1962 से शुरु हुए रेडिसन ब्लू की आज 550 से ज्यादा ब्रांच हैं।
– ये होटल हेल्थ क्लब, स्काय स्पा, सैलून, बार, लाईव म्यूजिक बार आदि सुविधाओं से लेस है।
– होटल में पांचवीं और छठी मंजिल पर भारतीय, जबकि सातवीं व आठवीं मंजिल पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को ठहराया गया है।
– होटल आने पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना सारा समय रूम में ही बिताया था और उन्होंने खाना भी अपने-अपने रूम में मंगवाया था।
– भारतीय क्रिकेटर जब एयरपोर्ट से बस में होटल जा रहे थे तो उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों में होड़ लग गई थी।
– होटल आने पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपना सारा समय रूम में ही बिताया था और उन्होंने खाना भी अपने-अपने रूम में मंगवाया था।
– भारतीय क्रिकेटर जब एयरपोर्ट से बस में होटल जा रहे थे तो उनकी एक झलक देखने के लिए लोगों में होड़ लग गई थी।
– ये होटल देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट से मात्र 20 मिनट की दूरी पर है।
ये सुविधाएं मिलेंगी
-टीम मेंबर्स के लिए यहां हॉट और कूल स्विमिंग पूल की सुविधा दी गई जिसमें वे अपनी सुविधानुसार इसका यूज कर सकते हैं।
– मेंबर्स के लिए अलग-अलग डिसेज के इंतजाम किए हैं जो कि उनके डाईट प्लान के अनुसार होंगे।
– टीम को वर्कआउट के लिए जिम है जिसमें वे फिटनेस के लिए एक्सरसाईज भी कर सकते हैं।
इसे भी देखें:- UN में सुषमा का करारा प्रहार- हमने एम्स-IIT बनाए और पाक ने लश्कर-हक्कानी किए पैदा…
ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए ओरिएंटल फूड
– ऑस्ट्रेलियन टीम 16 साल बाद इंदौर आई है। टीम की ओर से मिले इंस्ट्रक्शंस में कहा गया है कि ओरिएंटल, और सी-फूड परोसा जाए।
– साथ ही साथ टीम मेंबर्स को फाइबर के लिए प्लेन योगर्ट, स्प्राउट्स, तरबूज दिया जाएगा।
– प्रोटीन व आयरन के लिए टीम प्लेयर्स की डाइट में सी-फूड, बनाना, बादाम शामिल किए गए हैं।
– चिकन इन गार्लिक सॉस, छह तरह के नॉनवेज सैलेड जिनमें कॉन फिट ऑफ सैलेड, रोस्टेड फिश सैलेड शामिल है। फ्रेंच बीन्स मिमोसा, चिकन रोलेड, ऑरेंज सैलेड आदि डिशेस की भी तैयारी कर रखी है।
– BCCI ने इंडियन टीम के लो-कार्ब्स, हाई प्रोटीन डाइट के इंस्ट्रक्शंस दिए हैं।
– दोनों टीम के डाइटीशियंस यह मॉनीटर कर रहे हैं कि खिलाड़ी जो खा रहे हैं वो उनके डाइट प्लान के मुताबिक हो।
– दोनों टीम के डाइटीशियंस यह मॉनीटर कर रहे हैं कि खिलाड़ी जो खा रहे हैं वो उनके डाइट प्लान के मुताबिक हो।





