सख्त तेवर के लिए जानी जाती हैं ये IPS, इस वजह से डॉक्टर की जगह बनी IPS बनी ये महिला

हिसार. उकलाना में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद मर्डर के मामले में बुधवार सुबह आईजी ममता सिंह उकलाना पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बाद पीड़ित परिवार से घटना को लेकर पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों से भी पूछताछ की। पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द अपराधी गिरफ्तार होंगे। बता दें कि ममता को सख्त आईपीएस अफसर के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने डॉक्टर की पढ़ाई पुलिस कैडर को चुना था
बनना चाहती थीं डॉक्टर…
– 1996 बैच की आईपीएस अफसर ममता सिंह बताती हैं कि उनके पिता के चाचा घमंडी सिंह आर्य देश के ऐसे पहले आईपीएस थे, जिनकी एक एनकाउंटर में डेथ हो गई थी। उनकी बहादुरी के किस्सों को सुनकर ही ममता पुलिस सेवा की ओर आकर्षित हुईं।
– बचपन में ममता सिंह डॉक्टर बनने की ख्वाहिश रखती थीं, लेकिन बाद में इन्होंने पुलिस सेवा में जाना बेहतर समझा।
– ममता सिंह के पति भी आईपीएस अफसर (1990 बैच) हैं, जो हरियाणा कैडर में ही हैं। ममता सिंह की दो बेटियां और एक बेटा है।
पुलिस को मिले हैं सुराग, परिवार के करीबी की गतिविधि संदिग्ध
– लगातार बन रहे जनता दबाव के बाद पुलिस की तफ्तीश की गति भी बढ़ गई है। तमाम लोगों से हुई पूछताछ में पुलिस ने कुछ युवाओं को चिह्नित किया है।
– इन युवाओं को पीड़ित परिवार भी भलीभांति जानता है। इनकी गतिविधि भी पुलिस को संदिग्ध लग रही है, लेकिन ठोस एविडेंस के कारण पुलिस उनकी गिरफ्तारी से फिलहाल बच रही है।
– हालांकि इस अंतराल में पुलिस आसपास रहने वाले न सिर्फ कई घर खंगाल चुकी है, बल्कि कई युवाओं से भी पूछताछ कर चुकी है।
ये भी पढ़ें: सबके सामने भीड़ के बीच में खड़े बड़े भाई के पीएम मोदी ने छूए पैर, फिर किया ये काम…
300 से अधिक नंबरों को पुलिस कर चुकी वेरिफाई
घटना के दिन घटनास्थल के आसपास के डंप की जांच में जुटी साइबर सेल अब तक 300 से अधिक नंबरों को वेरिफाई कर चुकी है। लेकिन पुलिस का प्रयास अभी भी जारी है। पुलिस किसी एेसे क्लू की तलाश में जुटी जो जिससे पुलिस की तफ्तीश अपराधियों तक पहुंच सके।





